Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर देखने को मिलेंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जीवन साथी के साथ डेट पर जाने और आपने लव का इजहार करने के लिए आज से अच्छा दिन आपके लिए और कोई हो ही नहीं सकता। फोटोग्राफी से इन लम्हों को पूरी उम्र के लिए संजों लें।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): इस मजेदार दिन में छोटी यात्रा की भी संभावना है। अपने घरेलु मामलों को सुलझाने और आराम करने के लिए आज का दिन उपयुक्त है। अपने प्रेमी पर ध्यान दें और उसे अपनी योजनाओं के बारे में बताएं।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज परिवार के साथ समय बिताने और साथ में भोजन करने का योग है। अपने जीवनसाथी या लिव इन पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए आपकी ज्ञान, फैशन या कला की समझ कर प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): भाई या बहन की परेशानियां आज आपको व्यस्त रखेंगी। आपका जीवन उत्साह से भरा हुआ है और आप इसके हर पल का मज़ा अपने पार्टनर के साथ लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): पूरी तरह से इसका मज़ा लें बस बिना वजह की किसी भी बहस में न पड़ें। हर समय सुन्दर और सेक्सी दिखने के तरीकों पर विचार करें, इससे अन्य लोग भी आकर्षित होंगे। प्रेममय जीवन को नया मोड़ देंगे।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): इश्क़ को ताज़ा और रोचक बनाये रखने के लिए मेकओवर ज़रूरी है। जीवनसाथी के परिवार से आपको कुछ परेशानियां हो सकती हैं किंतु इन्हे अपने रिश्ते के बीच में ना आने दें।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): बातों को दिल में न रखें, यह काम आपका एक खत या टेक्स्ट भी कर सकता है। आप अपने अतीत के खट्टे और मीठे अनुभवों को याद कर के उनसे कुछ न कुछ सीखेंगे जिससे आपके भविष्य की नींव मजबूत बनेगी।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम के बंधन में बंधने के लिए अब यह समय उपयुक्त है। चाहे आप कितने भी व्यक्त हों अपने प्रिय को अपने प्यार का अहसास कराना न भूलें, इसके लिए प्यार भरी मुस्कान ही काफी है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): तन्हाई या अकेलेपन से बचने के लिए अपने दादा-दादी के साथ समय बिताएंगे। अपने और अपने प्रियतम के बीच में दूरियां न आने दें। धोखें या ठगी से बचने के लिए अपने पार्टनर की सलाह अवश्य लें।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):ध्यान रखें रिश्ते में मनमुटाव होना स्वभाविक है बस समय रहते इन्हे दूर कर लें। आज परिवार के साथ छोटी सी यात्रा का योग है। अपने लव को प्रभावित करने के लिए आत्मविश्वास का होना बेहद ज़रूरी है जो आपके दिल, रूह और रिश्तों से आता है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपका आकर्षण और करिश्मा किसी का भी दिल जीत लेगा। रिश्तों का महत्व आपसे अधिक और कोई नहीं समझ सकता। आपकी चाहत आपको आज किसी और ही दुनिया में ले जाएगी।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): बच्चों के लिए यह समय संकट भरा हो सकता है लेकिन जब परिवार आपके साथ है तो आप बड़ी से बड़ी जंग आसानी से जीत सकते हैं। आपका पार्टनर हर समय प्रेरित आपको करेगा, बदले में उसे आपका प्यार और केयर चाहिए।