सुदूर दक्षिण के राज्य तमिलनाडु की सियासत जयललिता और करूणानिधि के इर्दगिर्द पिछले दो दशक से भी अधिक समय से घूम रही है। साल 1989 से लेकर अब तक यह दोनों कद्द्वार नेता एक के बाद एक कई बार इस राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, मजेदार बात यह है कि दोनों में से कोई भी नेता लगातार दो बार कभी अपनी सफलता को नहीं दोहरा पाए हैं।
विज्ञापन
जयललिता की किस्मत देख जल जाएंगे मोदी और करुणानिधि
2 of 6
m karunanidhi
- फोटो : bbc
तमिलनाडु एक बार फिर से उस मोड़ पर है जब अगली सरकार किसकी होगी इस पर सभी की निगाह है। इसकी वजह यह है कि 91 साल के करूणानिधि अब अपनी राजनीतिक विरासत अपने पुत्र स्टॉलिन को सौंप चुके हैं जिनका मुकाबला मुखमंत्री जयललिता से है जिन्होंने साल 2014 के लोकसभा चुनावों में राज्य की 40 में से 37 सीट जीत कर सबको हैरान कर दिया था।
विज्ञापन
जयललिता की किस्मत देख जल जाएंगे मोदी और करुणानिधि
3 of 6
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद जयललिता
- फोटो : PTI
अब बात करें वर्तमान विधान सभा चुनाव परिणाम पर तो ज्योतिषशास्त्र की गणना बताती है कि 24 फरवरी 1948 को जन्मी जयललिता की कुंडली वृषभ लग्न की है जिसमे इस समय गुरु-शनि-शुक्र की विंशोत्तरी दशा चल रही है। गुरु इस कुंडली में लाभेश हैं, शनि इस कुंडली के लिया योगकारक हैं और शुक्र लग्नेश हो कर अपनी उच्च राशि में लाभ भाव में विराजमान हैं। अगर ऐसी शुभ दशा में जयललिता एक बड़ी जीत दर्ज़ कर अपने विरोधियों को फिर से चौंका दे तो कोई हैरत न होगी।
जयललिता की किस्मत देख जल जाएंगे मोदी और करुणानिधि
4 of 6
करुणानिधि स्टालिन
दूसरी ओर 3 जून 1924 को जन्मे करुणानिधि की कुंडली कर्क लग्न की है जिसमें वह शुक्र-राहु-शुक्र की परिवर्तनकारी विंशोत्तरी दशा में चल रहे हैं। शुक्र उनकी कुंडली की हानि के बाहरवें भाव में है, जबकि राहु मारक भाव में होकर कष्टकारी समय बता रहा है। करूणानिधि के पुत्र स्टालिन का जन्म 1 मार्च 1953 को हुआ था और उनकी कुंडली वृश्चिक लग्न की है।
विज्ञापन
जयललिता की किस्मत देख जल जाएंगे मोदी और करुणानिधि
5 of 6
Tamil Nadu Chief Minister and AIADMK supremo J Jayalalithaa
- फोटो : PTI
स्टालिन इस समय शनि में शुक्र की अशुभ विंशोत्तरी दशा में चल रहे हैं। शनि उनकी कुंडली में हानि के बाहरवें घर में वक्री हो कर पड़ा हुआ है। अन्तर्दशा नाथ शुक्र उनकी कुंडली में मारकेश हो कर छठे भाव में अशुभ सिथति में है। ऐसे में करूणानिधि और स्टालिन की पिता-पुत्र की जोड़ी जयललिता के सामने कमज़ोर पड़ती दिख रही है। इसलिए ज्योतिषीय दृष्टिकोण से जयललिता के तमिलनाडु की सत्ता में वापसी के अच्छे योग बन रहे हैं।
जयललिता की किस्मत देख जल जाएंगे मोदी और करुणानिधि
6 of 6
अमित शाह
- फोटो : PTI
जबकि केन्द्र में सतारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की कुंडली में राहु और गुरु सिंह राशि में चांडाल योग का निर्माण कर रहे हैं। गोचर में भी इस समय राहु और गुरु सिंह राशि में एक साथ हैं और यह युति आगामी 11 अगस्त तक रहेगी। इसलिए 6 अप्रैल से लेकर 11 अगस्त तक का समय इस पार्टी के लिए अनुकूल नहीं है।