फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

January Lucky Rashifal 2026: जनवरी में इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में दिखेंगे ये बड़े बदलाव

Fri, 02 Jan 2026 11:57 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

January Lucky Rashifal 2026: 2026 के पहले माह में ही कई ग्रहों का गोचर होने जा रहा है, जिस कारण पूरे माह कुछ जातकों को हर क्षेत्र में मनचाहे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। यही नहीं जातकों को करियर, नौकरी, परिवार और घर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

 
विज्ञापन
1 of 4
January Lucky Zodiac Signs 2026 - फोटो : अमर उजाला
January Lucky Zodiac Signs 2026: शुभ योग के साथ साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। यह वर्ष सभी के लिए खास रहने वाला है, क्योंकि कई बड़े ग्रह अपनी चाल बदलते हुए राशियों पर कृपा बरसाएंगे। खास बात यह है कि, 2026 के पहले माह में ही कई ग्रहों का गोचर होने जा रहा है, जिस कारण पूरे माह कुछ जातकों को हर क्षेत्र में मनचाहे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, 13 जनवरी को प्रेम-आकर्षण के कारक शुक्र मकर राशि में गोचर करेंगे। अगले दिन यानी सूर्य 14 जनवरी को मकर में अपना स्थान लेंगे। वहीं 16 जनवरी को मंगल भी इसी राशि में एंट्री करेंगे। इसके बाद 17 जनवरी को ग्रहों के राजकुमार बुध का मकर राशि में गोचर होगा, जिसके बाद मकर राशि में चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। इसके प्रभाव से कुछ राशि वालों का भाग्योदय संभव है। यही नहीं जातकों को करियर, नौकरी, परिवार और घर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
January Lucky Zodiac Signs 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह माह खुशियों से भरा होने वाला है। आपको हर क्षेत्र में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। घर और बाहर लोगों का समर्थन मिलने से आप प्रसन्न रहने वाला हैं। खास बात यह होगी कि, विदेश या उच्च शिक्षा से जुड़े अवसरों में सफलता के संकेत मिल सकते हैं। हालांकि, विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उनके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बना रहेगा। अधिकारी लोग आपके प्रयास और काम की सराहना करेंगे। आर्थिक मामलों में समय शानदार रहने वाला है। भौतिक सुख में वृद्धि होगी।
Saturn 2026: साल 2026 में शनि होंगे इन राशियों पर मेहरबान, चमकेगी किस्मत और मिलेगी ग्रोथ
Prediction: 2026 में रौद्र संवत्सर का देश दुनिया पर पड़ेगा भयावह प्रभाव, यहां पढ़ें पूरी भविष्यवाणी
विज्ञापन

3 of 4
January Lucky Zodiac Signs 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों को बिजनेस में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके लिए चमत्कारी रहने वाला है, क्योंकि जो काम लंबे समय से अटके थे, वह पूर्ण होंगी। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। हालांकि, मकर राशि वालों को संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इसके अलावा कोर्ट कचहरी के मामले में भी आप के विजयी होने के योग हैं। इस समय जीवन में आपके मानसिक शांति और संतुलन बना रहेगा। आर्थिक रूप से स्थितियां मजबूत रहेंगी।  पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना रहेगी। घर या कोई वाहन आप खरीदेंगे। 

Numerology 2026: मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लिए कैसा रहेगा साल 2026, पढ़ें वार्षिक अंक ज्योतिषफल
विज्ञापन

4 of 4
January Lucky Zodiac Signs 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए समय खास रहेगा, क्योंकि आपकी कला को पहचान मिलने वाली है। ग्रहों की कृपा से रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोग इस समय मान-सम्मान और पहचान प्राप्त कर सकते हैं। वाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। कारोबार करने वाले जातकों को कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। निवेश से अच्छा धन लाभ प्राप्त होगा।व्यापारियों को भी नए अवसर और लाभ मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

Numerology: किन मूलांक के लोगों के लिए शुभ रहेगा जनवरी का महीना? जानें आपके लिए कैसा रहेगा
 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें