New Year Prediction 2026: ज्योतिषियों के मुताबिक, साल 2026 की शुरुआत बेहद खास संयोगों के साथ हो चुकी है। नए वर्ष का आरंभ चतुर्ग्रही योग से हुआ है, जो अपने आप में एक दुर्लभ और प्रभावशाली योग माना जाता है। दरअसल, वर्तमान में धनु राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र एक साथ विराजमान हैं। इसके साथ ही कर्मफलदाता शनि मीन में और देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में गोचर करते हुए 12 राशियों पर अपनी विशेष कृपा बनाए हुए हैं। वहीं 2025 की तरह वर्ष 2026 में भी कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जो अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस साल गुरु ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, वहीं राहु और केतु भी अपनी चाल बदलते नजर आएंगे, जिसका प्रभाव करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। ऐसे में यह साल आपके लिए कैसा रहेगा, आइए 2026 की भविष्यवाणी को जान लेते हैं।