फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर बनेगा राजराजेश्वर योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ

Fri, 15 Aug 2025 01:14 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Janmashtami 2025 Rashifal: इस जन्माष्टमी पर 190 साल बाद दुर्लभ ग्रह संयोग बन रहे हैं, जिनमें अमृत सिद्धि योग, गजलक्ष्मी योग और राजराजेश्वर योग शामिल हैं। इनसे 5 राशियों को विशेष रूप से धन, सम्मान और सफलता का लाभ मिलेगा।
 
विज्ञापन
1 of 6
janmashtami 2025 - फोटो : amar ujala
Janmashtami 2025 Auspicious Yog: इस बार की जन्माष्टमी बेहद खास होने वाली है, क्योंकि 190 साल बाद वही ग्रह स्थिति बन रही है जो वर्ष 1835 में थी। उस समय भी 16 अगस्त को ही जन्माष्टमी का पर्व पड़ा था और चंद्रमा, सूर्य, मंगल और गुरु ग्रह की स्थिति बिल्कुल वैसी ही थी जैसी अब बनने जा रही है। इस संयोग में चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में, सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में, गुरु मिथुन राशि में और मंगल कन्या राशि में विराजमान होंगे। उस समय गौरी योग, आदित्य योग और वेशी योग का निर्माण हुआ था, और इस बार भी इनके साथ कई अन्य दुर्लभ योग जन्माष्टमी पर बन रहे हैं।
Janmashtami Puja Samagri: इन चीज़ों के बिना अधूरी है जन्माष्टमी पूजा, यहां देखें सामग्री और व्रत खोलने का समय
इस वर्ष जन्माष्टमी पर अमृत सिद्धि योग, गजलक्ष्मी योग और विशेष रूप से राजराजेश्वर योग भी बन रहा है, जो बेहद शुभ और दुर्लभ माना जाता है। इस राजयोग का लाभ खासकर 5 राशियों को मिलने वाला है, जिन पर भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा रहेगी। इन योगों से धन, प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और सफलता के योग प्रबल होंगे, जिससे इन जातकों के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
Krishna Janmashtami 2025: इस साल जन्माष्टमी पर कब निकलेगा चांद और कब होगी पूजा ? यहां जानें संपूर्ण जानकारी
विज्ञापन

2 of 6
नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी और करियर में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
जन्माष्टमी के अवसर पर आपकी राशि से दूसरे भाव में गजलक्ष्मी राजयोग बन रहा है। इस शुभ योग के कारण आपको अच्छा धन लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन से जुड़ा कोई सुखद समाचार मिल सकता है और लंबे समय से संतान की कामना कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी और करियर में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 6
पैतृक संपत्ति से लाभ और आर्थिक प्रयासों में सफलता के योग हैं। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
इस जन्माष्टमी पर गुरु और शुक्र का संयोग आपकी राशि के लग्न भाव में बन रहा है, जिससे आपके मान-सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी। आपकी प्रबंधन क्षमता आपको लाभ पहुंचाएगी और करियर में ग्रोथ के अवसर मिलेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ और आर्थिक प्रयासों में सफलता के योग हैं। निवेश के लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है।

4 of 6
नौकरीपेशा लोगों के अधिकारों और प्रभाव में वृद्धि होगी। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
जन्माष्टमी के दिन सूर्य अपनी ही राशि में गोचर करेंगे, जो आपके लिए मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला समय रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा और अविवाहित जातकों के विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों के अधिकारों और प्रभाव में वृद्धि होगी। आपके आस-पास सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
लंबे समय से प्रतीक्षित कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
आपकी राशि से सप्तम भाव में गजलक्ष्मी राजयोग बनने के कारण सामाजिक रूप से आपका प्रभाव बढ़ेगा और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। लंबे समय से प्रतीक्षित कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। करियर में नए अवसर मिलेंगे और यह समय आपके लिए प्रगति का मार्ग खोल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और धार्मिक यात्रा के योग भी बनेंगे। - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
इस बार जन्माष्टमी पर आपकी राशि से छठे भाव में आदित्य योग का निर्माण हो रहा है। यह समय आपके लिए आर्थिक लाभ और प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनाने का अवसर लाएगा। नौकरीपेशा लोगों को एमएनसी या बड़ी कंपनी से ऑफर मिलने की संभावना है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और धार्मिक यात्रा के योग भी बनेंगे।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें