फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 15 August: जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे मकर राशि के लोग, पढ़ें अन्य राशियों का लव राशिफल

Fri, 15 Aug 2025 06:54 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक रूप से खास है। जहाँ कुछ लोगों को प्रेम में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ के लिए ये आत्म-निरीक्षण और रिश्तों को सुधारने का दिन है।
विज्ञापन
1 of 13
15 अगस्त का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 15 August 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर होगी। आप दोनों पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। यह समय है जब आपको अपने परिवार से सहयोग मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अगर आप पार्टनर के साथ शादी के बंधन में आने की प्लानिंग कर रहे थे, तो दोस्तों और परिवार का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप सिंगल हैं तो किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर भी मिल सकता है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): सिंगल लोगों के लिए दिन खास रहेगा। आपके जीवन में किसी खास की दस्तक होगी, जिससे भावनात्मक रूप से मजबूत होंगे। आप पार्टी में भी आज जा सकते हैं। क्रश से मुलाकात होगी।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): सिंगल हैं तो किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वहीं धीरे-धीरे रिश्ते को आगे बढ़ाने में ही भलाई होगी। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों में चल रही कलह दूर होगी और ध्यान रहे रिश्तों में सच्चाई और ईमानदारी सबसे जरूरी है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों का रिश्ता और मजबूत होगा। आप साथी के साथ यात्रा पर जाएंगे। यहां दोनों एक अच्छा समय साथ में बिताने वाले हैं। परिवार में किसी का आगमन खुशियां लेकर आएगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज दिन पुरानी बातों को लेकर परेशान रहेगा। आप दोनों के बीच कुछ छोटी-छोटी बातें खटास का कारण बन सकती हैं। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): साथी के साथ भविष्य की योजनाएं मिलकर बनाना लाभकारी रहेगा। लेकिन रोमांटिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा। आप दोनों एक बिजनेस की शुरुआत भी कर सकते हैं।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): मन की बातें कहने का यह सही समय है। परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। पार्टनर से प्यार भरी बातें होंगी। इस दौरान गलतफहमी दूर करने के आपको कई मौके मिलेंगे। रिश्ता और गहरा होगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): नए रिश्तों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। आप दोनों एक दूसरे की ताकत बनकर सामने आएंगे। मतभेदों को प्यार से सुलझाएं और एक-दूसरे के विचार सुनें। सिंगल लोगों को जीवनसाथी मिलने में समय लग सकता है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि के लोग साथी के साथ घूमने जाएंगे। आप दोनों को समय बिताने पर रिश्तों में मिठास महसूस होगी। साथी के प्रति धैर्य और ईमानदारी रखें। आपको पार्टनर से गिफ्ट या सरप्राइज मिल सकता है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): शादीशुदा लोगों को पार्टनर के साथ गहरा भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा। अपने रिश्ते में भरोसे और स्पष्टता बनाए रखें। इस दौरान आप दोनों किसी डिनर पार्टी के लिए बाहर जाएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): दिन दिल की बात कहने के लिए उत्तम है। आप दोनों के रिलेशनशिप में मजबूती आएगी। इस दौरान न्यूली मैरिड कपल्स घूमने जाएंगे और साथ में कुछ अच्छी यादें बना सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें