तुला दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको अपने कार्य में दूसरों के भरोसे नहीं रहना है। कभी-कभी अपनी अपनी शर्तों पर भी काम करना चाहिए, जो भी छात्र विदेश से कोई पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छे समाचार लेकर आएगा। आज आपकी लव लाइफ आपको मानसिक शांति देगी। घर परिवार में यदि कोई समस्या है, तो उसको धैर्य रखकर सुलझाने में आप कामयाब रहेंगे। यदि आज आपने कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनाया है, तो आज सही समय नहीं है, जो लोग राजकीय सेवा करते हैं, उनके दायित्व में आज वृद्धि होगी।