फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 27 January 2021: इन पांच राशि वालों के करियर में मजबूती के संकेत, पढ़ें बुधवार का राशिफल

Wed, 27 Jan 2021 09:54 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज दिन बुधवार है। पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और चंद्रमा मिथुन राशि में स्थित है। आइए जानते हैं ग्रहों की चाल के कारण कैसा रहेगा आज का दिन, आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2021
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) ग्रहों की चाल यह इशारा करती है कि आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणामदायक रहेगा। कई मामलों में आपको सफलता मिलेगी और अपनी मेहनत से कार्य में सिद्धि प्राप्त होगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की बात बनेगी लेकिन शाम होते-होते वह स्थगित भी हो सकती है लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है। आप के कुछ अच्छे खर्चे होंगे, जिनको करने से आपको खुशी मिलेगी ।संतान की ओर से मन को संतोष प्राप्त होगा। यार दोस्तों से मुलाकात का लाभ मिलेगा। करियर में आज का दिन मजबूती से साथ आपका साथ देगा और बिजनेस करने वालों को सफलता मिलेगी। निजी जीवन में कुछ तनाव जरुर हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2021
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) चंद्रमा राशि से दूसरे भाव में और आपकी राशि में राहु की उपस्थिति आज मान सम्मान दिलाएगी और आपके लिए शुभ फलदायक रहेगी। आपकी मान - प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के योग बनेंगे। आज आर्थिक तौर पर दिन मजबूत रहेगा। घर के जरूरी कामों में हाथ बँटाएंगे। रुके हुए काम भी आज पूरे हो सकते हैं, जिससे आपको खुशी मिलेगी। परिवार के बुजुर्गों के आशीर्वाद से काम पूरे होने लगेंगे। आज भाग्य थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए किसी बड़े निवेश से बच कर रहना ही ठीक होगा।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज ग्रहों की स्थिति बताती है कि आपको भाग्य का साथ मिलेगा और बिजनेस में अच्छे लाभ की संभावना बनेगी लेकिन बेवजह से खुद अपने शत्रु पैदा कर सकते हैं, जिससे आपकी चिंताएं बढ़ेंगी, इसलिए सावधानी रखें। आज आपकी माता को कोई कष्ट हो सकता है और उनकी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होगा। जोखिम के किसी भी कार्य से आज बच कर रहें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपको परेशान होना पड़ सकता है लेकिन निजी जीवन आपको खुशी देगा और जीवन साथी के  सहयोग से प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज राशि के स्वामी द्वादश भाव में रहेंगे, जिसके कारण खर्चों में तेजी आएगी और मानसिक तनाव बढ़ेगा लेकिन ग्रहों के शुभ संयोग के कारण भाग्य का साथ आपको मिलेगा। पिछले कई दिनों से जो काम रुक रहे थे, वे आज पूरे हो पाएंगे। आपके पराक्रम की बढ़ोतरी होगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी और मन भी खुश होगा। आज जीवन साथी के पक्ष से आपको लाभ होगा और मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप का प्रभुत्व जमेगा। आज किसी चिट फंड में पैसा लगाने से बचें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।



विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2021
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) आज आपकी राशि के स्वामी छठे भाव में शनि और बृहस्पति के साथ होंगे तथा चंद्रमा एकादश भाव में रहेंगे, जिससे आपको कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने का मौका मिलेगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बड़ा रोमांटिक रहेगा। बिजनेस में लाभ के योग रहेंगे, जिससे आपकी स्थिति प्रबल होगी। आज निजी जीवन में उतार-चढ़ाव से बचें।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आपकी राशि के स्वामी बुध छठे भाव में होंगे, जिससे स्वास्थ्य बिगड़ सकता है लेकिन कारोबार में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आज गाड़ी संभल कर चलाएं, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। किसी लंबी ट्रैवलिंग पर जाने का मौका मिल सकता है। तीर्थ स्थान की यात्रा भी कर सकते हैं। घरेलू खर्चों पर ध्यान देंगे। इनकम में बढ़ोतरी से मन में हर्ष की भावना रहेगी। अपने प्रिय से कुछ ऐसा सुनने को मिलेगा, जो आपको अच्छा नहीं लगेगा। इससे प्रेम जीवन में तनाव बढ़ेगा।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) आज भाग्य आपका साथ देगा और राजनीति से जुड़े मामलों में भी आज सफलता प्राप्त होने के सुखद संकेत दिखाई देते हैं। आज बौद्धिक सुखों का आनंद लेंगे और दांपत्य जीवन में खुशी से भरा दिन रहेगा। अपने दोस्तों और रिश्तेदारों का साथ मिलने से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और कहीं से रुका हुआ पैसा भी वापस आ सकता है। शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। अपने विरोधियों से सावधान रहें।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) वृश्चिक राशि के लोगों का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। एक साथ कई कामों में व्यस्तता रहेगी, जिसकी वजह से तनाव से भी दूरी रहेगी। आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए धन को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भाग्य का भी आज आपको साथ मिलेगा लेकिन अपने नजदीकी लोगों से बेवजह के विवाद जन्म ले सकते हैं। अच्छा यही होगा कि किसी से उलझने से बचें। आज आपकी सेहत में नरमी आ सकती है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। भाग्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य रूक सकते हैं लेकिन धैर्य रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज आपके अंदर आकर्षण की मात्रा ज्यादा होगी। लोग आप की ओर आकर्षित होंगे। किसी से विवाद में पड़ने से बचें। सप्तम भाव में चंद्रमा की उपस्थिति से बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। ससुराल पक्ष से कोई फायदे की बात सामने आएगी। परिवार के साथ घूमने जाने की योजना बन सकती है। मन में खुशी का भाव रहेगा। संतान के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे, जिससे दिल को खुशी मिलेगी। लव लाइफ में तनाव बढ़ेगा क्योंकि आपका प्रिय आपकी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाएगा।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा और आप के प्रभाव में वृद्धि करेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आज अपेक्षा के विरुद्ध ज्यादा अच्छा लाभ मिल सकता है लेकिन फिर भी किसी बात को लेकर आपके मन में दुख हो सकता है। अच्छा यही होगा कि किसी के बारे में ज्यादा ना सोचें और किसी से उम्मीद ना रखें। आज वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे बिगड़े काम बनेंगे और नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। बिजनेस में आपको आज कुछ नए लोगों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) कुंभ राशि के लोगों का भाग्य आज साथ देगा और मन में प्रसन्नता की भावना रहेगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी, जो आपको हर्ष देगी। अपनों का साथ मिलेगा। सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। चंद्रमा की अच्छी स्थिति से आपका भाग्य चमकेगा और अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित करने में आप कामयाब रहेंगे। आज आपका बिजनेस आपको जबरदस्त मुनाफा दिलवाएगा और ईश्वर की विशेष कृपा से आपके बहुत सारे काम आज बन सकते हैं। इस समय का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। दांपत्य जीवन से भी तनाव कम होगा।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) आज भाग्य की बदौलत आपको उत्तम संपत्ति का लाभ मिलेगा। आज का दिन रूके हुए पैसे को पाने के लिए प्रयास करने से सफलता की ओर इशारा करता है। आज मनन करने से कोई पुरानी समस्या सुलझ जाएगी और किसी विशेष कार्य में सफलता मिलेगी। लव रिलेशनशिप में आपको किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। आज आपके मन को कोई खास बात परेशान करेगी लेकिन घरवालों का सहयोग आपको सांत्वना देगा और इससे आप काफी हद तक संतुष्ट हो जाएंगे। जीवन साथी के सहयोग से किसी नए काम में हाथ डाल सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें