सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा, दिन आज आपसे सबसे अधिक भागदौड़ करवाएगा, जिससे आपके नेत्र विकार होने की संभावना बनती दिख रही है। शत्रु आपको परेशान करने का हर संभव प्रयास करेंगे, लेकिन वह खुद ही परास्त हो जाएंगे, इसलिए आपको फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि आप किसी के प्रति गलत सोच और विचार ना रखें। प्रेम जीवन में आज आपको कोई उपहार भेट स्वरूप प्राप्त हो सकता है।