मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। यदि आपके कुछ कार्य बहुत समय से अधूरे हैं, तो उनका पूरा करने के लिए आज उत्तम समय है। विद्यार्थियों को एकता बनाए रखनी होगी, तभी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आपको आज कोई पैतृक संपत्ति मिलने के भी भरपूर योग बन रहे हैं। यदि कोई मामला कोर्ट व कचहरी में चल रहा है, तो उसमें भी आज आपको भरपूर सफलता मिलेगी, लेकिन ससुराल पक्ष से तनाव हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन पुराने झगड़े का झंझट से आज आपको मुक्ति मिलेगी, जिससे आप चैन की सांस लेंगे और आप अपने आप को स्वतंत्र महसूस करेंगे।