मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। राजनीति से संबंधित जातकों के प्रभाव व विकास के क्षेत्र में आज वृद्धि होगी। आज आपको अपने जीवनसाथी को कोई उपहार या वस्तु देने की जल्दबाजी रहेगी। आज यदि आपको कोई रोग परेशान कर रहा है, तो आपकी सेहत में सुधार होगा, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने से आसपास के लोगों को परेशानी हो सकती है, इसके साथ ही आप कई तरह कई तरह के तनावों से ग्रस्त रहेंगे। आज आपके व्यापार में आ रही समस्याएं दूर होंगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और यदि आपका कोई पुराना कर्ज है, तो आज आप उससे मुक्त हो सकते हैं।