कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज आपके स्वभाव में चंचलता रहेगी और आप सभी से प्यार से पेश आएंगे, जिसका आपको भरपूर फायदा भी मिलेगा, इससे आपके नौकरी में आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो आज वह आपके पक्ष में आ सकता है, जिससे परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न नजर आएंगे। आज आपका ध्यान अनगर्ल बातों पर अधिक रहेगा। दूसरों को सताने में आज आपको आनंद आएगा, लेकिन किसी भी नाराजगी के बाद ही स्थिति से आप अनजान रहेंगे। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।