कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। सरकारी क्षेत्र में आश्चर्यजनक परिणाम मिलने से उत्साह बढ़ेगा, लेकिन भविष्य में लाभ प्राप्ति के लिए अधिकारी वर्ग से बनाकर रखें, तभी आपको लाभ होगा। यदि आप कोई नया बिजनेस करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपके मन में उत्साह रहेगा। सायंकाल के समय परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसमे भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। आज आपसे परिवार के छोटे बच्चे कुछ फरमाइश कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरा करेंगे। जीवन साथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं।