वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज कार्य क्षेत्र में आप नई योजनाओं की ओर ध्यान देंगे, जिससे आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है, जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उनको आज कार्य के चलते अपने अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। आज अपनी लव लाइफ के लिए आप व्यस्तता के बीच भी समय निकाल लेंगे, जिससे जीवन साथी का मन प्रसन्न हो उठेगा। अपने भाई बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आज शाम का समय सामाजिक संबंधों के लिए लाभदायक रहेगा, जो लोग से अखबार से जुड़े हैं, उन्हें आज अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता पड़ेगी।