मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज यदि आपने कोई मकान व दुकान खरीदने का मन बना रखा है, तो उसमें सफलता मिलेगी और भविष्य में इसका भरपूर लाभ भी मिलेगा। आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी और आप की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपको किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा, नहीं तो आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कुछ शत्रु परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपने काम को जल्दबाजी से ना करे, धैर्य रखकर करें।