वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपको कोई पारिवारिक संपत्ति मिलने वाली थी, तो आज उसके मिलने के भरपूर लाभ है, जो जातक नौकरी से जुड़े हैं, उनके पद व अधिकारों में आज वृद्धि होगी। साथ ही संतान के प्रति आपकी प्रेम भावना बढ़ती हुई दिखेगी, लेकिन भौतिक सुख सुविधाओं का सुख आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके जो कार्य अटके हुए थे, वह किसी अधिकारी की मदद से आज पूरे होंगे। साझेदारी से किए गए कार्यों से सावधान रहें अन्यथा वाद विवाद की आशंका भरपूर बन रही है। आपके साहस व पराक्रम से आपके शत्रु नतमस्तक होंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपको उनके भविष्य की चिंता कम होगी।