फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 11 February 2021: मौनी अमावस्या के दिन इन पांच राशियों के लिए बन रहे हैं धनलाभ के योग, कार्य होंगे सिद्ध

Thu, 11 Feb 2021 08:58 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज दिन गुरुवार और माघ अमावस्या तिथि है। चंद्र देव मकर राशि में विराजमान हैं। आइए जानते हैं ग्रहों की चाल के कारण कैसा रहेगा आज का दिन।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहने वाला है। आपका भौतिक और संसाधित दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। किसी व्यक्ति को देखकर आपके मन में संवेदना प्रेम और परोपकार की भावना जन्म ले सकती है, जिसके बाद आप अपना तन मन और धन सब उस व्यक्ति की मदद करने में लगा सकते हैं। आपको इस बात से भी कोई मतलब नहीं होगा कि वह व्यक्ति आपके परिवार का है या फिर कोई बाहर का। दिन आपके लिए मुनाफे का तो होगा, लेकिन उसे कमाने के लिए आपको बहुत मेहनत की आवश्यकता होगी। अपने परिवार के साथ आज कुछ सुखद पल व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको कुछ परेशानियों में डाल सकता है। आप आज अपनी आय के अनुसार ही खर्च करने की सोच रखे, तब तो समझदारी है वरना आप आर्थिक संकट की चपेट में आ सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आप आज किसी ऐसे स्वार्थी रिश्ते मे पड सकते हैं, जो आपको धोखा दे सकता है, इसलिए जहां तक हो सके अपनी जमा पूंजी को बचा कर रखें और किसी पर विश्वास सोच समझकर करें।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके कार्यकाल में परिवर्तन का होगा। आज आपको  किसी भी प्रकार का परिवर्तन देखने को मिल सकता है और आपकी कहीं कोई बात लोगों का दिल जीत सकती है। आप लोगों के बीच में अपनी जगह बनाने और मान प्रतिष्ठा बढ़ जाने से खुश नजर आयेगेऔर अपने जीवन  मे सुखद  समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थियों को और मेहनत की जरूरत है।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ खास होने वाला है। आज आपके कोई दूर या पास के रिश्तेदार आपके घर आश्रय लेने की सोच सकते हैं और अतिथि भी कुछ लंबा ही पड़ाव डालने के बारे में विचार कर सकते हैं। इस समय आप अपने फर्ज के साथ सम्मान के सभी आदर सत्कार की इच्छा पूरी करते रहेंगे। परिवार में खुशहाली रहेगी। छोटे बच्चे आज इंजॉय करते नजर आएंगे।


 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज आपका पारिवारिक जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। यदि आप भी युवा हैं और अभी अपने कैरियर के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो वही काम करने का मन बनाए, जिसमें आपको आत्म सम्मान मिले, नहीं तो आप नुकसान में ही रह जाएंगे। आपके कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी ला सकता है, इसलिए अपने कार्यक्षेत्र और अपने पारिवारिक जीवन को समझदारी से आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति का रहेगा। आप अपने  जीवन साथी के साथ कहीं सैर सपाटे का विचार कर सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा। आप अपने कामकाज में सुधार लाने का प्रयास करेंगे और किसी जानकार मित्र की सलाह से आपके बिगड़ते हुए काम आज पूरे होंगे, जिससे मन प्रसन्न होगा। वही कोई अपना आपके काम में आने वाली बाधाओं को दूर कर सकता है। समय का भरपूर सहयोग मिलेगा और आपके सभी कार्य समय से पूरे हो होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सुबह से ही चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, लेकिन फिर भी आप अपने कार्य क्षेत्र में आ रही में आ रही बाधाओं को आसानी से पूरा करते चले जाएंगे। स्थाई सफलता प्राप्त करने के लिए आज आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। शाम के समय आप अपने पुराने मित्रों के साथ कहीं सैर सपाटे का प्रोग्राम बना सकते हैं। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आप दोपहर के समय तक अपने बिखरे हुए  कारोबार को सही तरीके से समेट लें समेट लें अन्यथा आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है क्योंकि आज आपको अपने घर के कामों से ही फुर्सत नहीं मिलेगी। आज आपके घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। आज आपको अपने व्यापार और व्यवसाय पर खासतौर से नजर रखनी चाहिए क्योंकि कहीं से आपको कोई नुकसान होने की आशंका नजर आ रही है।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपका घूमने फिरने के लिए होगा। आप अपने घर के कुछ जरूरी काम निपटाने के लिए घर से बाहर जा सकते हैं। यदि आप ऐसा सोचेंगे कि सभी काम भगवान के भरोसे खत्म हो जाएंगे, तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। ईश्वर उन्हीं की मदद करते हैं, जो अपनी मदद स्वयं करते हैं। आपको अपने और अपने परिवार के कार्य स्वयं जिम्मेदारी से पूरे करने चाहिए, ताकि आपका मन सुकून से भरा रहे।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज आपको किसी व्यक्ति के साथ होने वाले टकराव से बचना होगा। यदि ऐसा नहीं किया तो आप परेशानी में आ सकते हैं। आज भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। आपके अटके हुए कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं और आपको कहीं से रुका हुआ धन भी मिल सकता है। आपके पारिवारिक जीवन  में भरपूर प्रेम रहेगा। विद्यार्थियों को उन्नति के नए मार्ग प्राप्त होंगे।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में चुपचाप रहकर ही काम करना होगा अन्यथा आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है, लेकिन चुप रहना भी अधिक कुशलता का सूचक है, लेकिन ऐसी जगह काफी लंबे समय तक काम करना किसी के लिए भी संभव नहीं है, इसलिए आपको विकल्प के रूप में नए व्यवसाय की खोजबीन करनी शुरू कर देनी चाहिए अन्यथा आपके पास धन की कमी हो जाएगी और आप की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपका सुख और आराम से रहने का है। आज के दिन सब काम आपके मन के मुताबिक होते नजर आएंगे, जिसका आपको लाभ होगा कहीं से रुके हुए पैसे भी आज आपको मिल सकते हैं। आपको कोई अनोखा सुख भी मिल सकता है और आपके मौज और बाहर के दिन फिर से आने वाले हैं, इसलिए अपने मन को शांत रखें और अपने पारिवारिक जीवन जीवन के सुखद पलों का आनंद लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें