फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 07 February 2021: आज ग्रह-नक्षत्र देंगे इन चार राशियों का साथ, धनलाभ के बनेंगे प्रबल योग

Sun, 07 Feb 2021 09:53 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज दिन रविवार और माघ माह कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि है। चंद्र देव वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। आइए जानते हैं ग्रहों की चाल के कारण कैसा रहेगा आज का दिन।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा और आपको शासन के द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना भी दिख रही है। यदि आज आप कोई ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आपको आज पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और आपके अच्छे मित्रों की गिनती भी बढ़ जाएगी। पत्नी पक्ष से आज आपको उत्तम सहयोग मिल सकता है। आपका रात्रि का समय आज परिवार के साथ खुशी के पलों में बीतेगा। 

 
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा और आज अपने व्यवसाय के काम में काफी व्यस्त रहने वाले है, इसलिए भाग दौड़ में सावधानी बरतें क्योंकि पैर में चोट लगने की आज संभावना है। आज शाम के समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी सगाई शादी, नामकरण या अन्य पार्टी में जा सकते हैं। यदि आपके कुछ कार्य रुके हुए थे, तो आज उन्हीं से आपको लाभ हो सकता है। यदि किसी कार्य में आज धन खर्च करना पड़े, तो दिल खोलकर करें।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित चल रहे हैं, तो आज उसके होने वाले कष्ट में वृद्धि हो सकती है और सामाजिक क्रियाकलापों में भी व्यवधान नजर आ रहा है, लेकिन संतान की ओर से आपको कोई हर्ष व समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। शाम से लेकर रात तक आज गाने बजाने में रुचि बढ़ती दिखेगी। आज का दिन आपके लिए अच्छा तो रहेगा, लेकिन आपके हाथ से पैसा काफी खर्च होगा। आपकी धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ती दिख रही है।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपका अपनी संतान के प्रति जो विश्वास है, वह अधिक मजबूत होगा। आपको अपने ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं सहयोग मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। किसी जरूरी कार्य के लिए धन अधिक खर्च करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। अपनी माता जी और पिता जी का विशेष ध्यान रखें। उनका आशीर्वाद भी आज आपको प्राप्त होगा। आज आप जो भी परिश्रम करेंगे, उसमें आपको उत्तम लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा और आज आप किसी कारण से उदास  हो सकते हैं, जिसमें आपको अपने माता जी व पिताजी के सहयोग और आशीर्वाद से राहत मिलती नजर आ रही है। यदि नेत्रों से संबंधित कोई समस्या चल रही है, तो आज उसमें सुधार निश्चित है। किसी कारणवश आज ससुराल पक्ष से नाराजगी बढ़ती दिख रही है, इसलिए मधुर वाणी का प्रयोग करें क्योंकि आपके संबंधों में कटुता आ सकती है, इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सुखदाई रहेगा और आपके अंदर निर्भीकता का भाव बना रहेगा। आप अपने कार्य को आज सहजता से पूर्ण कर पाने में सफल होंगे, जो कठिन कार्य है, वह भी आप आसानी से पूरे करेंगे। पत्नी को शारीरिक कष्ट होने के कारण आज कुछ चिंता हो सकती है। व्यर्थ का व्यय आज आपके हाथ से हो सकता है। आप अच्छे लोगों का भला करेंगे, लेकिन लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ समझेंगे। आपके व्यापार में आज धन लाभ होने की पूरी उम्मीद है। आपको आज अपने माता-पिता का सुख में सहयोग प्राप्त होगा।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन विद्यार्थी अपने गुरु जी के प्रति पूर्ण भक्ति भाव और निष्ठा करते नजर आएंगे। यदि आज आप कोई नया इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन शुभ है, जिसका आपको भरपूर लाभ प्राप्त होगा। आप भले इंसान हैं, इसलिए हमेशा परहित के बारे में सोचते रहते हैं, लेकिन आपको दूसरे लोगों से उतना साथ नहीं मिलता है, तब आपको कष्ट होता है। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा और आपके अधिकारों में भी वृद्धि होने का दिन बनेगा।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज के दिन यदि आप व्यापार में वृद्धि करना चाहते हैं, तो उसके प्रयास में सफल हो सकते हैं। आज किसी कारण से आपका मन अशांत हो सकता है और आपको दुख हो सकता है। आज शाम के समय तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल दिखेंगे। यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें भी आज आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना है। धन के मामले में आज आपको लाभ मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज आप यदि धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगाकर कार्य करेंगे, तो आपके मन में आस्था बढ़ती दिखेगी, इसलिए आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी आज सुदृढ़ होगी। आज स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। शाम से लेकर रात्रि तक का समय आज आपके पेट में दर्द होने की आशंका की ओर इशारा कर रहा है। इसलिए सावधान रहें तथा खाने-पीने पर संयम बरतें। विद्यार्थियों के लिए आज विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होती दिख रही है। आपके अंदर दान पुण्य और परोपकार की भावना विकसित होगी। धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगाकर कार्य करेंगे, जिससे आपके मन में आस्था बढ़ेगी।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
ससुराल पक्ष से आज आपको भरपूर मान सम्मान प्राप्त होगा और अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके हुए कार्यों की पूर्ति होती नजर आ रही है। किसी नए निवेश में कार्य करना पड़ सकता है, जिसका आप भविष्य में लाभ उठाएंगे। आपको आज कुछ कीमती वस्तुएं उपहार के रूप में मिल सकती हैं। आज कुछ अनावश्यक खर्चे भी आपके सामने आकर घुटने टेक सकते हैं, जिनको आपको करना ही पड़ेगा। इससे धन भी अधिक व्यय होगा।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आपको अपने परिवार के लोगों से विश्वासघात होने की संभावना है ,इसलिए ध्यान दें। सांसारिक सुख के लिए नौकर चाकरों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आज शाम से लेकर रात तक आप किसी यात्रा पर भी निकल सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। आपको आज अपनी बुद्धि और विवेक से किए गए कामों में भरपूर सफलता प्राप्त होगी, लेकिन आप सीमित और आवश्यकता के अनुसार ही धन लिया करें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आप अपने घर में किसी शुभ चर्चा पर बिताएंगे। यदि पुत्र या पुत्री से संबंधित कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज हल होगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलने से आपका मनोबल भी बढ़ता नजर आ रहा है। आज रात्रि का समय आपका अपने परिवार जनों व प्रिय जनों के साथ मस्ती में बीतेगा, जिससे आपका दिल बागवान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें