फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य देव करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशिवालों के लिए बनेंगे सरकारी नौकरी के योग, मान-सम्मान में होगी वृद्धि

Sun, 07 Feb 2021 07:09 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर 2021: सभी राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
सूर्य देव 12 फरवरी 2021 शुक्रवार को कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में सूर्य 14 मार्च 2021 तक स्थित रहेंगे। इसके बाद यह मीन राशि में जाएगा। कुंभ शनि ग्रह की राशि है। जबकि शनि और सूर्य में शत्रुता का भाव है। सूर्य के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही रूपों में पड़ता हुआ दिखाई देगा। तो चलिए जानते हैं आपकी राशि पर गोचर का क्या प्रभाव किस तरह से पड़ने वाला है..
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
सूर्य का गोचर आपके लिए कई मामलों में लाभकारी सिद्ध होगा। इस अवधि में धन प्राप्ति के योग बनेंगे। व्यापारियों को लाभ होगा। कोई अच्छा समझौता हो सकता है। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से भी विवाद रोकें। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष राशि
इस गोचर के प्रभाव से विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। महिला वर्ग को कुछ कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए भी योग उत्तम रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति तथा आय के साधन बढ़ेंगे। नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग हैं। विदेशी कंपनियों में भी नौकरी के लिए आवेदन करने की दृष्टि से गोचर उत्तम रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
यह अवधि कार्य व्यापार की उत्तम रहेगी। गोचर के प्रभाव से धर्म-कर्म के मामलों में भी गहरी रूचि रहेगी और दान पुण्य भी करेंगे। अपने साहस एवं पराक्रम के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। विदेश यात्रा अथवा विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए किया गया आवेदन भी सफल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
गोचर के दौरान आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। यह अवधि आपके लिए कष्टकारी रह सकती है। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। कार्य-व्यापार की दृष्टि से इसे बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आकस्मिक खर्च और धन हानि की संभावना बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
सूर्य देव के राशि परिवर्तन के कारण आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि से योग उत्तम रहेगा। साझा व्यापार करने से बचें। दैनिक व्यापारियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। महिला वर्ग को कुछ कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि के योग हैं।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत बन रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति चिंता बढ़ सकती है माता पिता के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें। दिया गया धन वापस मिलने में संदेह रहेगा। विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो पूर्ण सफल रहेंगे।

8 of 13
राशि
तुला राशि
छात्रों के लिए कठिन चुनौती पेश आएंगी। उन्हें पढ़ाई में और मन लगाना चाहिए। व्यापारियों के लिए ये योग बेहतर रहेगा। नए कार्य व्यापार का आरंभ भी कर सकते हैं। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। बेहतर रहेगा कि रोमांस के मामलों में समय नष्ट ना करें। संतान संबंधी चिंता बढ़ सकती है। 

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। जो भी कार्य कर रहे होंगे उसमें कहीं न कहीं बाधा का सामना करना पड़ सकता है। अंततः विजय आपकी ही होगी इसलिए मेहनत करते रहें। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। परिवार में विवाद तथा अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। मित्रों तथा संबंधियों से सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।

10 of 13
राशि
धनु राशि
आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके निर्णय भी सराहनीय रहेंगे। कार्य में सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। महिला वर्ग के लिए भी नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।

11 of 13
राशि
मकर राशि
इस अवधि में आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक कलह तथा मानसिक अशांति का सामना करना पड़े। किंतु आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे। धन भी वापस मिलने की उम्मीद रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र में झगड़े विवाद से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में सर्विस के लिए किया गया आवेदन सफल होगा। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। छात्रों के लिए भी समय बेहद अनुकूल रहेगा। शादी विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
इस समय आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख का ध्यान रखें। विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। जो विद्यार्थी विदेश में पढ़ाई करना चाह रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें