फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 04 February 2021: गुरुवार को इन छह राशियों के कार्य होंगे सिद्ध, मिलेगी बड़ी सफलता

Thu, 04 Feb 2021 10:14 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज दिन गुरुवार और माघ माह कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि है। चंद्र देव तुला राशि में विराजमान हैं। आइए जानते हैं ग्रहों की चाल के कारण कैसा रहेगा आज का दिन।

ब्रह्मांड में पंचग्रही योग का निर्माण, ये पांच ग्रह होंगे एक साथ, जानें किसे करेंगे मालामाल

विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपको कड़वाहट को मीठे में बदलने की कला सीखने की जरूरत पड़ेगी। आपको आज संतान के कारण कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है, जिससे आप थोड़ा सा परेशान नजर आएंगे। साय काल के समय आज कोई रुका हुआ काम है, जिसके बनने की संभावना बनती नजर आ रही है। रात्रि का समय आप अपने प्रिय जनों से आमोद प्रमोद में समय बिताएंगे। आपको आज जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा।
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आप राजनीति के क्षेत्र  में जो भी प्रयास कर रहे हैं, आज उनमें आपको सफलता मिलेगी, जो भी गठजोड़ हैं, आज उनसे आपको लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि के समय आज आपको कुछ अप्रिय व्यक्ति मिल सकते हैं, जिससे अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कुछ राहत की सांस मिलेगी। आज का दिन आपका शांति और संतोष से व्यतीत होगा।


 

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज शाम के समय आप कोई  योजना बना  सकते है क्योंकि आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य आज आपको प्राप्त होता है। आज आपकी संतान की शिक्षा या उसकी प्रतियोगिता में सफलता मिलने का समाचार सुनकर आपका मन हर्षित होगा ।आपको आज  किसी प्रिय वह मूल्यवान वस्तु के होने या चोरी होने का भय आपको सताता रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आप अपनी संतान के दायित्व की पूर्ति कर सकते हैं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक दिखाई दे रही है। शाम के समय से लेकर रात्रि तक आज आप अपने प्रिय व्यक्तियों के दर्शन व समाचार मिलने की उम्मीद रखेंगे। आज आपका भाग्य उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। आपकी आजीविका के क्षेत्र में जो भी प्रगति है, वह आज पूरे होंगी राज्य मान प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आपकी वाणी की सौम्यता आज आपके लिए सम्मान का कारण बनेगी। छात्र व छात्राओं को शिक्षा व प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलने की उम्मीद है। सूर्य के कारण आज आपको अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना नजर आ रही है। आप यदि आपके कोई शत्रु हैं, तो वह आज आपस में ही लड़ेंगे, जिससे वह नष्ट हो जाएंगे। आपके आमदनी के आज नए स्त्रोत बनते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
रोजगार व्यापार क्षेत्र में जारी जो भी प्रयास है। आज उनमें अल्पकालीन सफलता की प्राप्ति होती दिख रही है। आपका संतान पक्ष भी आज मजबूत नजर आ रहा है। उससे आपको कोई संतोषजनक समाचार मिलने की उम्मीद है। दोपहर के समय किसी भी कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत के कारण आपके लिए खुशी की लहर दौड़ सकती है। आज आपके जो भी खर्चे और कीर्ति दोनों में वृद्धि होगी। आपके भाग्य का सितारा मजबूत रहेगा।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
यदि आपकी लेन-देन की कोई बड़ी समस्या आपको परेशान कर रही थी, तो आज वह हेल हो सकती हैं। आप को पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आज आने की खुशी होगी। आपके विरोधियों का पुरा भाव होगा। पास वह दूर की यात्रा का प्रशन प्रबल होकर स्थापित होगा। आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशियों से भरा रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां आसमान चढ़ती हुई दिखेंगी।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए कुछ मिलाजुला दिख रहा है। कुछ आंतरिक विकार जैसे भाइयों मूत्र रक्त अपनी जड़ जमा रहे हैं। आप आज इन सब की जांच कराने और किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह मशवरा करने में समय व्यतीत करेंगे। आपका रोगी अवस्था में भी चलना फिरना काफी ज्यादा हो जाएग, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का भरपूर ध्यान रखना होगा।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। साईं काल से लेकर रात्रि पर्यंत तक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग भाग लेने के अवसर आज आपको जरूर प्राप्त होंगे। आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे और शासन सत्ता पक्ष में निकटता विकट जोड़ का लाभ भी आपको आज मिलता हुआ नजर आ रहा है।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज आप अपने माता पिता का विशेष ध्यान रखें। आपको आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलती दिख रही है। यदि आजीविका के क्षेत्र में आप कोई नया प्रयास कर रहे हैं, तो आज वह फलीभूत होंगे। आपको अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर सहयोग भी पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। साय काल के समय किसी भी झगड़े के विवाद में ना पड़े। रात्रि के समय आज किसी प्रिय व्यक्ति के स्वागत का योग बन रहा है।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके स्वास्थ्य और सुख में कुछ व्यवधान ला सकता है। आप आज बिना कारण निर्मल विवाद शत्रु पति अपनी बुद्धि के द्वारा किए गए कार्यों की हानि और निराशाजनक स्थिति से थोड़े दुखी होंगे। आज आपको कोई आप के विपरीत समाचार मिलेगा, जिससे आप अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें और किसी भी झगड़े या वाद विवाद से बचने की कोशिश करें।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके दांपत्य जीवन के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। यदि आपके दांपत्य जीवन में कोई अवरोध चला रहा है, तो वह समाप्त होगा। पुत्र या पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में आज का दिन व्यतीत होगा। यदि आप अपने बहनोई और साले से कोई लेन-देन करना चाहते हैं, तो आज दिन शुभ नहीं है, इसलिए ऐसा ना करें। नहीं तो आपके उनसे संबंध खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। आज धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य के कार्यों पर आपका कुछ खर्चा हो सकता है। यात्रा से आज आप सावधान रहें क्योंकि आज आपकी कोई मूल्यवान वस्तु चोरी कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें