मीन दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके दांपत्य जीवन के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। यदि आपके दांपत्य जीवन में कोई अवरोध चला रहा है, तो वह समाप्त होगा। पुत्र या पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में आज का दिन व्यतीत होगा। यदि आप अपने बहनोई और साले से कोई लेन-देन करना चाहते हैं, तो आज दिन शुभ नहीं है, इसलिए ऐसा ना करें। नहीं तो आपके उनसे संबंध खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। आज धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य के कार्यों पर आपका कुछ खर्चा हो सकता है। यात्रा से आज आप सावधान रहें क्योंकि आज आपकी कोई मूल्यवान वस्तु चोरी कर सकता है।