फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 03 February 2021: बुधवार को इन तीन राशि वालों की झोली में आएगा अपार धन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 03 Feb 2021 07:00 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
इस राशि के जातकों के लिए कार्य क्षेत्र में आज कुछ दुविधा की स्थिति रहेगी, इसलिए कोशिश करें कि अपने से अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही काम करें, तभी सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत  बढ़िया नहीं दिख रहा है, इसलिए धन प्राप्ति में भी मुश्किल है। आज आपकी अपने जीवन साथी के साथ हुई तनाव की स्थिति उत्पन्न होती हुई नजर आ रही है।


विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। यदि आप कोई काम पार्टनरशिप में करना चाहते हैं, तो उसके लिए  आज का समय उपयोगी है। आज आपका कोई पुराना अनुभव आपके लिए मददगार साबित होगा। आर्थिक स्थिति के लिहाज से आज आपका दिन आज अच्छा रहेगा। आप आज अपने खर्चों को कम करने की कोशिश करते नजर आएंगे।  आज कामकाज के मामले में आप कुछ स्वार्थी रहेंगे, जिससे लोगों को परेशानी भी होगी।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आप आज अपने मन को इधर उधर ना भटकने दे यदि ऐसा हुआ, तो आज आपको नुकसान हो सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में धन की बढ़ोतरी होगी। उसके लिए आज अनूकुल समय है। आज आपके मान सम्मान में तरक्की होती हुई नजर आ रही है। आपके कामकाज में कुछ कलात्मकता रहेगी, जिसमें आपको अपने उच्चाधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन आपको पूरा फोकस अपने काम पर लगाना होगा।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला नजर आ रहा है। आज हानि और लाभ का विश्लेषण करने के बाद जोखिम का कार्य पूरा करने का प्रयत्न करेंगे, जिससे लाभ की भी अच्छी संभावनाएं बनती दिख रही है। यदि आपकी कोई पुरानी समस्याएं चल रही हैं, तो आज आप उनका हल निकालने में भी कामयाब रहेंगे। आप की महत्वकांक्षी आएं बढेगी। आज किसी नए उत्पाद के उत्पादन के लिए भी अनुकूल समय है। आज धन की स्थिति भी अच्छी नजर आ रही है।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति के लिहाज से आज दिन अनुकूल है। आप भूमि भवन आदि पर धन खर्च करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं क्योंकि आपका यह कार्य पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। आप कार्य क्षेत्र में किसी नूतन प्रणाली का प्रयोग कर सकते हैं, जो कि कुछ लोगों को अटपटी लग सकती है, लेकिन भविष्य में आप के कामकाज को बहुत प्रशंसा मिलने की संभावना बनती नजर आ रही है।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हैं, उनके लिए अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। लंबी यात्रा का आज योग बन रहा है। आपकी की स्थिति के लिहाज से आज दिन उत्तम नजर आ रहा है। अपनी पुरानी रूढ़िवादी विचारधारा को पीछे छोड़ कर आज नवीन प्रयोग करेंगे। आपके बचपन के किसी मित्र की मदद से आज आप के कामकाज आसानी से पूरे हो जाएंगे।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आप के कार्यकाल में आज आप पर कामकाज का दबाव बनता हुआ नजर आ रहा है, जिसकी वजह से चित्र में अस्थिरता रहेगी। आर्थिक स्थिति के लिहाज से आज दिन बहुत अच्छा है। आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना बनती नजर आ रही है और आपको एक से ज्यादा धन के स्त्रोतों से लाभ की प्राप्ति होगी।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज खर्चों को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी, लेकिन फिर भी आर्थिक स्थिति के लिहाज से आज का दिन अच्छा दिख रहा है। आज आप के कामकाज में कलात्मकता रहेगी। पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपने कामकाज पूरे करेंगे। व्यापार और व्यवसाय में बरहम की स्थितियां उत्पन्न होते हुए नजर आ रही हैं। आपके पास रिसोर्सेज की कमी महसूस होती हुई दिख रही है।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज आप अपने खर्चों को लेकर सतर्क रहें। कर्जा बढ़ता हुआ दिख रहा है और धन प्राप्ति के मार्ग में भी बांदा उत्पन्न होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जातक आज अपने शत्रुओं पर काबू पाने का प्रयत्न करते रहेंगे। आपकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कामकाज में अवरोध उत्पन्न कर सकती है, इसलिए सावधान रहें।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज स्वास्थ्य की सेवाओं पर आज धन खर्च करने की संभावना में है। आज आर्थिक स्थिति के लिहाज से आपका दिन अनुकूल है। इस राशि के जातकों को आज अपने पार्टनर का पूर्ण सहयोग कामकाज में मिलेगा, जिससे वह खुश नजर आएंगे और मेहनत करने से आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। मान सम्मान और पदोन्नति बढ़ने की संभावनाएं नजर आ रही है।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। अपने कामकाज से संबंधित योजनाओं पर गुप्त रूप से काम करना और ज्यादा से ज्यादा धन एकत्रित करने पर आपका फोकस रहेगा। खर्चे तो लगे रहेंगे, परंतु निवेश करने से भविष्य में लाभ की अच्छी संभावनाएं बनती हुई दिख रही है।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन कामकाज के लिए अनुकूल रहेगा, इसलिए इसका पूरा फायदा उठाएं। निवेश संबंधित योजनाओं पर गंभीरता से विचार करें। लाभ की अच्छी संभावनाएं बनती हुई दिख रही हैं। आज आप धन संबंधित जरूरतों को लेकर कुछ चिंतित नजर आएंगे। अत्यधिक सोचने के कारण आप थोड़ा परेशान होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें