फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 01 March 2021: मार्च का पहला दिन पांच राशियों को देगा खुशियों की सौगात, बढ़ेगा बैंक बैलेंस

Mon, 01 Mar 2021 06:58 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज अचानक से आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, लेकिन आप पूरे मन से उनका स्वागत करेंगे और आपके परिवार के सभी सदस्य उनकी आवभगत में व्यस्त नजर आएंगे। छोटे बच्चे मौज मस्ती करते दिखेंगे। यात्रा से आज आपको लाभ होगा। आज किसी उच्च अधिकारी से वाद-विवाद होने की आशंका है, लेकिन आपको इससे बचना होगा, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। जीवन साथी से आज छोटे-मोटे नोकझोंक हो सकती है।


 
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप अपने जीवनसाथी के साथ मौज मस्ती व पार्टी में कुछ समय अवश्य बताएंगे।व्यपार में आपको सावधानी रखनी होगी, तभी लाभ मिलते देख रहे हैं। भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी और आपको उसके शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आप अपनी बात लोगों के समक्ष सुदृढ़ता से रख पाएंगे। आज पारिवारिक प्रॉपर्टी को लेकर आपके परिवार में वाद विवाद हो सकता है, लेकिन उसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। पिताजी की सलाह से शाम के समय विवाद सुलझ जाएगा। विद्यार्थियों की कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
जो लोग व्यापार करते हैं, तो उनका आज का दिन नई नई प्लानिंग करने में व्यतीत होगा। आपके कर्जो मे कमी आ सकती है और संतान पक्ष से पुर्ण सहयोग आज आपको प्राप्त होगा। आज आपकी किसी विपरीत लिंग के मित्र से कटुता हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थियों को नई विधा सीखने के अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन आज आपको व्यर्थ के व्यय से बचना होगा, जो लोग रोजगार ढूंढ रहे हैं। उनको आज सुखद समाचार प्राप्त होगा। जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपका शाम से लेकर रात तक का समय अध्यात्म के धार्मिक कार्यों मे व्यतीत होगा, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा, लेकिन आपके मन को प्रसन्नता प्राप्त होगी, जिससे आपके सम्मान में वृद्धि होगी। आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे। जिनके बारे में आप बहुत लंबे समय से सोच रहे थे, वह आज पूरे होंगे। आज आपके भौतिक सुख व समृद्धि में वृद्धि होगी। आपके माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आप अपने भाई बहन को कोई सलाह दे सकते हैं, जो उनके लिए मददगार साबित होगी। प्रेम जीवन में प्रगाढ़ता आएगी।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपका शाम से लेकर रात तक का समय किसी राजनीतिक समारोह में व्यतीत होगा, जिससे आपके मन को सुकून महसूस होगा। कार्यक्षेत्र में भी माहौल आपके अनुकूल रहेगा। विरोधी प्रबल रहेंगे। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे भाग्य का सितारा चमकेगा। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो ऐसा कर सकते हैं। आपके पिताजी की सेहत में आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन आपकी कुछ पिछली चल रही समस्याएं अंत होंगी। दुश्मनी के साथ-साथ आपके विवादों का भी अंत होगा, जिससे आप आनंदित हो उठेंगे। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप के खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। अच्छे वाहन का सुख भी आज आपको मिलता दिख रहा है। परिवार में किसी बात को लेकर आज बैर बढ़ सकता है। आपके सारे काम बन जाने से आपके सगे संबंधी आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन परेशान ना हो क्योंकि वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके पारिवारिक बिजनेस को आगे बढ़ाएगी।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि का होगा। रिश्तेदारों की ओर से आपको किसी मामले में खुशखबरी प्राप्त होने की प्रशंसा बनी हुई है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज जैसे मानो धन की वर्षा होगी। इससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में जा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में अब जुटना होगा। यदि ऐसा नहीं किया तो, नुकसान उठाना पड़ सकता है।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आपके लिए आज का दिन उत्तम लाभकारी रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिससे मिलने के लिए आप काफी समय से सोच रहे थे, लेकिन मिल नहीं पा रहे थे। आज आपके लिए निकट या दूर की यात्रा के योग बनेंगे, जिससे परिवार के सदस्य काफी खुश नजर आएंगे। आपको खाने पीने के लिए उत्तम प्रकार के व्यंजन प्राप्त होंगे, लेकिन आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपको पेट की समस्या हो सकती है। संतान के भविष्य कि आज आपको कुछ चिंता हो सकती है।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपके व्यापार में नई योजनाएं फलीभूत होंगी, जो आगे चलकर आपको अत्यधिक धन लाभ पहुंचाएंगी, जिससे आपको भविष्य की चिंता कम होगी। आज आपको अपने भाई और बहनों का सुख व सहयोग प्राप्त होता दिख रहा है, जिससे मन में प्रसन्नता का भाव दौड़ेगा। आपका आत्मविश्वास सातवें चरम पर होगा। सायंकाल से लेकर रात तक का समय आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी विशेष चर्चा में बिताएंगे। आज का दिन आपका काफी हद तक आध्यात्मिक व ज्ञान प्राप्त करने में बीतेगा और पूजा पाठ में आपकी रुचि बढ़ती दिखेगी।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको अपने धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी क्योंकि इसमें भाग्य आपका बिल्कुल साथ नहीं देगा। इस मामले में आपको किसी पर भरोसा नहीं करना होगा। इससे आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, शत्रुओं का नाश होगा। मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती है और किसी वजह से आप बीमार भी हो सकते हैं। मौसम की मार भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए अपना ध्यान रखें। विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी जिससे परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके कानूनी कार्यों के लिए तो फलदायक रहेगा, जिन कार्य के झंझट में पड़े हुए थे वह आज पूरे होंगे। व्यापार के क्षेत्र में आज आप अपनी बात को दूसरों के सामने पूर्ण रूप से रख पाएंगे और लोग आपकी बात को मानेंगे, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और शत्रु पक्ष लज्जित होगा। आपको किसी धार्मिक समारोह में जाने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने भी ले जा सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
धार्मिक कार्यों में अत्यधिक रुचि नजर आएगी। आप अपने परिवार में कोई पूजा अर्चना भी करवा सकते हैं, जिससे परिवार के बड़े सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। विद्यार्थी गुरुओं की सेवा प्राप्त करके गुप्त विद्या ग्रहण करेंगे, लेकिन आपके स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज आपको कहीं से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। संतान की ओर से आपको सफलता दायक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपके मन में संतोष का भाव रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें