कुंभ राशि-
माह का आरंभ अत्यधिक भागदौड़ और आर्थिक तंगी वाला रहेगा किंतु, तीसरे सप्ताह से ग्रह-गोचर की अनुकूलता सभी विषम परिस्थितियों से मुक्ति दिलाएगी। पद और गरिमा की वृद्धि होगी। किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति भी रहेगी। कार्य-व्यापार की दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, सामान चोरी होने से बचाएं। 19 और 20 तारीख को रहें जरा बचके।