फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 30 August: मेष और सिंह समेत इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 30 Aug 2022 06:06 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा। क्योंकि उन्हें कार्यक्षेत्र में अपनी किसी बड़ी जिम्मेदारी से मुक्ति मिल सकती है। - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा। क्योंकि उन्हें कार्यक्षेत्र में अपनी किसी बड़ी जिम्मेदारी से मुक्ति मिल सकती है। परिवार में बच्चों के साथ आज आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। मित्र आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आपके पिताजी को कोई सम्मान की प्राप्ति हो सकती है,जिससे आपको उनके ऊपर गर्व होगा। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है,इसलिए उन्हें अपने परीक्षा की ओर ध्यान देना होगा। आपको आस पड़ोस में चल रहे किसी वाद विवाद में आज पड़ने से बचना होगा।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा,क्योंकि आप यदि घर व बाहर कहीं पर भी कोई निर्णय लेंगे तो वह सही होगा। आप किसी चल व अचल संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बना रहे थे, तो उसमें आपको जरूरी कागजातों को जांचना होगा,नहीं तो कोई आपके साथ बड़ा धोखा कर सकता है जो आपकी परेशानी का कारण बनेगा। जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं वह आज किसी नए मुकाम पर पहुंच सकते हैं।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना होगा नहीं तो बाद में गलत साबित हो सकता है। परिवार का कोई सदस्य यदि प्रेम विवाह की जिद कर रहा है,तो आपको पहले उसकी पूरी जानकारी लेनी होगी,नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। पिताजी से चल रही अनबन को आप माफी मांगकर सुलझाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने खानपान की ओर विशेष ध्यान दे,नहीं तो पेट की समस्या आपको परेशान कर सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताएं लेकर आएगा। आप अपने करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों का कोई विवाद पनप सकता है। आप अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करें तो बेहतर रहेगा,नहीं तो आपके खर्चे संचय को भी समाप्त कर देंगे,जो आपके लिए बड़ी परेशानी लेकर आ सकता है। आप शॉपिंग पर जाएं,तो भी अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। विद्यार्थियों को किसी नए कोर्स में दाखिला मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आप किसी नई नौकरी की ओर आगे बढ़ रहे हैं और पुरानी में बदलाव चाहते हैं,तो उसके लिए अब आपको और इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है,क्योंकि आपका यह सपना पूरा हो सकता है। आपकी जटिल समस्याओं से भी आपको मुक्ति मिलेगी,लेकिन आपको किसी यात्रा पर जाते समय आपको जरूरी कागजातों को सावधानीपूर्वक रखना होगा, नहीं तो खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। माताजी को आप कहीं धार्मिक आयोजन पर लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से दोस्ती करने से बचना होगा जो बेवजह आपको परेशान करें। व्यापार कर रहे हैं लोग जितनी मेहनत करेंगे,उसके अनुसार लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा काम करके अधिकारियों से प्रशंसा पा सकते हैं। जो विद्यार्थी हैं उन्हें किसी परीक्षा की तैयारी में अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। जीवनसाथी से चल रही अनबन को आप मिल बैठकर सुलझाऐं।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको धन उधार देने से बचना चाहिए,नहीं तो आपको अकारण ही हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दी गई जिम्मेदारियों को आपको सावधानीपूर्वक पूरा करना होगा,नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है और उसका बोझ आपके ऊपर आ सकता है। आप अपने लिए कुछ समय निकालने में कामयाब रहेंगे,जिसमें आप अपने लिए कुछ नए कपड़े,मोबाइल,लैपटॉप आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं,उन्हें अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि आपको अपने मित्र के सहयोग से कोई अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। यदि आप पार्टनरशिप में किसी भी बिजनेस की शुरुआत करने जा रहे हैं,तो वह आपके लिए बेहतर नहीं है। आप रचनात्मक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग आज पदोन्नति पा सकते हैं,जिससे उनकी तरक्की होगी और परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपको प्रत्येक मामले में सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा,नहीं तो आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। यदि आप किसी भूमि,वाहन,मकान आदि के खरीद फरोख्त की योजना बना रहे हैं,तो उसमें भी सावधान रहें,नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। आपको किसी भी लेनदेन को बहुत सोच विचार कर करना होगा,नहीं तो उसमें आपका कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी रुकी हुए योजनाओं को अचानक से शुरू करके सबको हैरान करेंगे।

 

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। आप यदि किसी सरकारी काम में निवेश करने जा रहे हैं तो सावधान रहें,क्योंकि उसमें आपको कुछ असुविधा हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर ऑफिस में अत्यधिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है,जिसके कारण उनको काम अधिक मिलेगा। आपको अपनी संतान की समस्याओं के लिए कुछ समय निकालना होगा,नहीं तो वह निराश हो सकती हैं। कमर दर्द की समस्या है,तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें,नहीं तो वह बढ़ सकता है।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप व्यावसायिक समस्याओं को सुलझाने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ने से उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए समय मुश्किल भरा है,इसलिए उन्हें साथी से ज्यादा बातचीत करने से बचना होगा,नहीं तो कोई वाद विवाद खड़ा हो जाएगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बनते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। सट्टेबाजी अथवा म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा,क्योंकि उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको किसी कार्य को करने के लिए परिवार के किसी सदस्य से मदद मांगनी पड़ सकती है,जो आपको आसानी से मिल जाएगी। आप कार्यक्षेत्र के कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं,जिसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी,लेकिन घर व बाहर आपको किसी के भी मामले में सलाह देने से बचना होगा,नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें