Leo
- फोटो : अमर उजाला
सिंह
सिंह राशि वालों को इस सप्ताह की शुरुआत में मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद और आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। इन सभी उलझनों से बचने के लिए आपको अपने समय, धन एवं ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, जिसके चलते आपका कामकाज भी काफी प्रभावित होगा। इस दौरान आपको परिश्रम और प्रयाास के मुकाबले कमतर फल की प्रााप्ति होगी, जिससे मन दु:खी रहेगा। इष्ट-मित्रों का भी समय पर सहयोग कम मिल पाएगा। हालांकि सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रहेगा और इस दौरान किसी महिला मित्र की मदद से अटके हुए काम पूरे होंगे या फिर किसी नई लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। उच्च पद या बड़ी जिम्मेदारी मिलने से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और लव पार्टनर के साथ निकटता बढ़ेगी। इस सप्ताह परविार के हंसी-खुशी पल बिताने के कई मौके मिलेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन सूर्यदेव को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।