फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 29 August: मेष, कन्या और वृश्चिक के लिए शुभ रहेगा दिन, जानिए शेष राशियों का हाल

Mon, 29 Aug 2022 06:52 AM IST
आशिकी पटेल आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
आज का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने व्यवसाय में मंदी आने के कारण थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो उसे आपको स्थगित करना बेहतर रहेगा, नहीं तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको अपने कीमती सामानों की भी सुरक्षा करनी होगी, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने की संभावना बनती दिख रही है।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। यदि आप आज किसी नये कार्य को करें, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा अन्यथा आपके सामने कुछ मुश्किलें आ सकती हैं व खर्चों को भी नियंत्रण में रखें, तो बेहतर रहेगा। आप साथियों के साथ मौज मस्ती के मूड में रहेंगे और किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को कोई मौका मिल सकता है।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप व्यवसाय की कुछ योजनाओं को फिर से शुरू कर सकते हैं, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे व आप अपने साथ-साथ औरों के कामों को करने के लिए भी तत्पर रहेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे। आपको अपने कार्य व परिवार दोनों में संतुलन बनाए रखना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आप आज अपने किसी सीनियर से मदद मांग सकते हैं। मन मुताबिक कार्य मिलने से आप प्रसन्न तो रहेंगे, लेकिन आप अपना पूरा फोकस कार्य पर रखें, तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों की चिंता सता सकती है, क्योंकि वह आपके लिए कुछ नई मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं, जिनसे आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके छुटकारा पाने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी, इसलिए आप कहीं घूमने फिरने की योजना भी बना सकते हैं, जिससे आपकी कुछ चिंताएं समाप्त होंगी। सामाजिक गतिविधियों में भी आप रुचि दिखाएंगे। कार्य क्षेत्र में कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और व्यावसायिक गतिविधियों में आपको अपनी मेहनत के अनुसार ही परिणाम मिलेंगे। यदि भाइयों से कोई अनबन चली आ रही थी, तो उसे दूर करने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी, जिसके लिए आपको माफी भी मांगनी पड़ सकती है। संतान के पढ़ाई लिखाई पर कुछ ज्यादा धन खर्च होगा, लेकिन इससे संतान के कैरियर के प्रति आप संतुष्ट रहेंगे। नौकरी के साथ यदि आप किसी छोटे-मोटे काम की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए समय आप आसानी से निकल पाएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन करियर की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोई सुनहरा अवसर लेकर आ सकता है। आपको किसी अच्छे पद व अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा और सभी एक दूसरे की मदद करने के लिए आगे आएंगे। हालांकि आपको कार्य क्षेत्र में थोड़ी समस्या भी आ सकती है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। जमीन जायदाद से जुड़ा मुद्दा वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझ सकता है। आप आज जीवनसाथी के लिए कोई साड़ी या गहना लेकर आ सकते हैं।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय व व्यय में संतुलन बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपने बढ़े हुए खर्चों के कारण अपने संचय धन को भी खर्च कर देंगे। यदि ऐसा हुआ, तो बाद में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है, इसलिए आपको एक बजट प्लान करके चलना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई से संबंधित कुछ परेशानियां आ सकती हैं। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने पार्टनर पर भरोसा बहुत ही सोच समझ कर करना होगा।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप आज बिजनेस से संबंधित कुछ छोटे-मोटे परेशानियों को सुलझाने में लगे रहेंगे व आप कुछ नए स्टाफ को भी शामिल कर सकते हैं। पिछले कुछ समय से यदि आपको सरकारी कामों में असुविधा हो रही थी, तो वह भी ठीक होंगी, लेकिन आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई भी निर्णय नहीं लेना है, नहीं तो वह आपकी कमजोरी बन सकता है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर चल रही समस्याओं का समाधान खोजना होगा।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझने खड़ी कर सकता है, लेकिन आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। यदि आपके परिजन आपस में उलझे, तो आपको उसमें बीच में बोलने से बचना होगा, नहीं तो आपके उससे रिश्ते खराब हो सकते हैं। कामकाज अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। 
 

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज के दिन आपको कानूनी मामलों में दिलचस्पी रखती होगी, नहीं तो वह आगे के लिए ही चलते रहेंगे। पारिवारिक व प्रोफेशनल जीवन में आपको तालमेल बनाए रखना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्यों से आपकी नाराजगी ही रहेगी। जो लोग किसी छोटे-मोटे व्यवसाय में हाथ आजमाने की कोशिश कर रहे हैं, वह उसमें भी सफल होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातक किसी भी वाद विवाद से बचें। 
 

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामले में कुछ परेशानी लेकर आएगा। आप यदि किसी को धन उधार देंगे, तो उसके वापस आने की संभावना कम है। आप यदि किसी पारिवारिक बिजनेस से जुड़ा कोई फैसला ले रहे हैं तो घर के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह अवश्य लें। यदि आपकी कोई धन संबंधित समस्या चली आ रही हैं, तो उसमें आपको अपने परिजन की मदद मिल सकती है। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उनके ऊपर कुछ झूठे आरोप लग सकते हैं। शेयर बाजार अथवा म्यूचल फंड आदि में धन का निवेश किसी व्यक्ति के कहने में आकर ना करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक समस्याओं के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है। आपको किसी बाहर रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें