फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 28 June: कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों को नौकरी में मिल सकती है सफलता, जानें बाकी का हाल

Tue, 28 Jun 2022 12:02 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal : आज आपकी सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने किसी व्यक्ति को धन उधार दिया, तो आपको उस धन को वापस मिल पाना मुश्किल होगा - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहने वाला है। आप अपनी संतान के करियर को लेकर परेशान रहेंगे,जिसके कारण आप उनके लिए मित्रों व परिजनों से बातचीत करेंगे। प्रियजनों से आपका आज कुछ मनमुटाव रहेगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में कुछ समस्याएं पनप सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके साथी आपकी तरक्की देखकर परेशान रहेंगे। अधिकारियों से आपकी अच्छी साठगांठ रहेगी। आपको अपने पिताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। आपके कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी। आपको किसी भी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी जमीन जायदाद के कागज का सौदा करने जा रहे हैं,तो उसके वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा,लेकिन आपको भविष्य में किए गए निवेश का फायदा होगा। माता से आपकी किसी बात पर कोई बहस हो सकती है। आप लोगों से मेल मिलाप करने भी जा सकते हैं।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको संतान द्वारा कोई सरप्राइस मिल सकता है। यदि आपकी कोई पहले चीज खो गई थी,तो वह आपको प्राप्त हो सकती है जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपने पहले यदि किसी को धन उधार दिया था,तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य द्वारा सरकारी नौकरी मिलने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा,लेकिन आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ साजिश रचने की कोशिश करेंगे जिससे लेकर आपको सावधान रहना होगा।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्य के साथ कुछ समय बातचीत में व्यतीत करेंगे। परिवार में किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज ट्रांसफर मिल सकता है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे मेल मिलाप कर सकता है और आपको किसी परिजन के कारण व्यापार में धन लाभ मिलता दिख रहा है। जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं,उन्हें दिल खोलकर निवेश करना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करना होगा,तभी आप लाभ कमा पाएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी प्रॉपर्टी मे निवेश करना बेहतर रहेगा और आपकी किसी वाहन को खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी। अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा,लेकिन किसी सदस्य की सेहत में अचानक गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। जो लोग नौकरी के लिए इधर घर भटक रहे हैं,उन्हे कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो आपका धन फंस सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चुस्ती फुर्ती से भरा रहेगा। आपके मित्रों द्वारा आपको कोई धन संबंधी स्कीम समझाई जाएगी,जिसमें आपको सोच विचार कर निवेश करना बेहतर रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करेंगे,जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा,लेकिन आपको संतान के भविष्य से संबंधित कुछ निवेश अवश्य करना होगा,नहीं तो बाद में आपको परेशानी होगी। आप जीवनसाथी से कुछ प्यार भरी बातें करेंगे,जिसके बाद आपका रिश्ता और गहरा होगा।

8 of 13
libra horoscope 2022 - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की बातों में समझौता करना होगा,नहीं तो कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपके विरोधी भी आपके साथ षड्यंत्र रचेंगे,लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक कार्य सौपा जाएगा,जो आपकी प्रशंसा का कारण बनेगी। विद्यार्थियों का पठन पाठन में खून मन लगेगा। बिजनेस में किसी भी कार्य को बहुत ही सोच विचार का करना होगा। परिवार का किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसले को बहुत सोच विचार कर लेना होगा।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। कोई शत्रु आपके पीठ पीछे चुगली लगा सकता है। छोटे व्यापारियों को आज आपको मनमुताबिक लाभ मिलेगा,लेकिन आपको कोई भी ऐसी बात बोलने से बचना होगा,जिससे किसी का मन दुखी हो। माताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। जिससे उनके कष्ट बढ़ सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में माहौल आपके लिए कुछ परेशानी भरा हो सकता है,लेकिन अपने खुशनुमा मिजाज से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको जो भी मिलेगा,वह आपको अपनी मेहनत का फल ही मिलेगा,इसलिए आपको कठिन परिश्रम करना होगा। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत भरा रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ डिनर डेट पर भी जा सकते हैं। यदि पिछले दिनों यदि आपका कोई नुकसान हुआ था,तो उसकी भी भरपाई हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अत्यधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी डील को सावधानीपूर्वक फाइनल करना होगा,तभी वह उसका लाभ उठा पाएंगे। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा,लेकिन परिवार की कोई कलह आपके तनाव कारण बनेगी।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको शुरुआत में कुछ बेचैनी रहेगी,जो काम आप करेंगे उसमें आप अपने आपको असमर्थ महसूस करेंगे,लेकिन आप अपने कई सारे लटके हुए कामों को निपटा सकते हैं। आपको अपने मित्रों के साथ कहीं घूमना फिरना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी यदि कहासुनी हो,तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा। परिवार में कोई कलह आपकी परेशानी का कारण बनेगी। यदि परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट चल रही थी,तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आपको किसी लेनदेन को करने में परेशानी होगी,जिसके बाद आपको तनाव रहेगा। दोस्तों के साथ आप कहीं घूमने फिरने का प्लान बनाएंगे,जिसमें आपको माताजी से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा,जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,उनका रिश्ता और मजबूत होगा। आप अपने कार्य क्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट की भी योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों के परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं,जिसमें उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपको जीवनसाथी द्वारा कोई उपहार की प्राप्त हो सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें