फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope 26 October: कर्क और कुंभ राशि वालों की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जानें अन्य राशियों का हाल

Wed, 26 Oct 2022 07:37 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
Bhai Dooj 2022: भाई दूज के दिन बहनें भाई को क्यों देती हैं नारियल का गोला? जानिए क्या है इसका महत्व

Govardhan Puja: गोवर्धन पूजा कल, जानें विधि, मुहूर्त, महत्व और कथा
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। साझेदारी में यदि किसी बिजनेस को करने का मौका मिले, तो उसमें लोगो की बातों का मान रखें। आप  अपनी दिनचर्या में बदलाव करके अपने कुछ पुराने रुके हुए कामों को निपटा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में  आपको कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है, जिससे आपका करियर और चमकेगा। संतान की कोई शिक्षा से संबंधित समस्या आपके लिए परेशानी बनेगी। आपको  कोई गलती नहीं करनी है, नहीं तो आपको  उसके लिए कोई दंड भी मिल सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आज आप आय व व्यय का एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना व अपने कुल का नाम रोशन करेंगे, जो लोग एक नौकरी को छोड़ कर दूसरी में जानना चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आपको कार्य क्षेत्र में कुछ कामो के होने के बाद भी तरक्की मिलती दिख रही है, लेकिन दिन की शुरुआत काफी धीमी रहेगी। फिर भी बाद में आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आयेगा। कार्य क्षेत्र में आप कोई आपको योग्यता के अनुसार काम मिलने से आप परेशान रहेंगे। कोई बड़ा जोखिम उठाने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है, लेकिन आपका कोई मित्र आज आपको यदि किसी बात के लिए सलाह दे, तो आपको उसमें चुप रहना होगा। आप ससुराल पक्ष के लोगों की किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं, जिसमें आपको जीवन साथी के साथ की आवश्यकता होगी। परिवार के लोगों का सहयोग आज आपको मिलता रहेगा और आप हर मुश्किल से आसानी से बाहर निकल जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे और भाई बहन आपके बिजनेस में आपका पूरा साथ देंगे। आपको इधर उधर की बातों में ध्यान लगाने से अच्छा है कि आप कार्य क्षेत्र में अपने कामों पर ध्यान लगाएं और आपके किसी धार्मिक स्थल पर जाने की यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको किसी काम को करने में मानसिक शांति मिलेगी। आपके अपने आस-पड़ोस में हो रहे वाद-विवाद मैं चुप रहना होगा। यदि आपने कुछ बोला तो आपको समस्या आ सकती है। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का पूरा साथ में सहयोग मिलने से हर मुश्किल से आसानी से बाहर निकल जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)4
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है।  आपको आपके अच्छे कामों के लिए कोई पुरस्कार भी मिल सकता है और नौकरी से जुड़े जातक अपने अधिकारियों से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी उनको आसानी से मिल जाएगी। आपको यदि किसी काम में जल्दबाजी के कारण कोई समस्या हो, तो उसमें आप अपने अधिकारियों से बातचीत करें। आज गृहस्थ जीवन में आप किसी बात को लेकर तनावमय रहेगे, लेकिन उसमें आपको जीवन साथी की  बातों पर विचार विमर्श करना होगा। यदि आपकी गलती हो, तो आपको माफी भी मांगनी होगी। 
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आप कुछ सकारात्मक कामों को करके ही प्रसन्न रहेंगे यदि नौकरी में आप कोई भी बदलाव चाहते हैं, तो आपकी इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आपको चुटपुट लाभ के अवसर मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, नहीं तो आपको व्यापार में जीवन साथी की सलाह कारगर सिद्ध होगी। माता-पिता से आप  किसी बात को साझा कर सकते हैं, जिससे आपका मानसिक बोझ भी कम होगा और आपका कोई परिवार का सदस्य घर से दूर नौकरी के लिए जा सकता है।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य को करने के लिए रहेगा।  आप बुद्धि व विवेक से किसी निर्णय को समय पर लेकर कोई गलती होने से बचा सकते हैं। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। दोस्तों के साथ आज आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।  आज आपको अपने घर में परिवार वालों के साथ किसी मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।  आज दिन तो कुछ कमजोर रहेगा लेकिन फिर भी आप अपने सभी काम आसानी से पूरे कर पाएंगे। 

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके  स्वास्थ्य के लिए कुछ नरम गरम रहने वाला है, लेकिन आपको अपने खानपान के मामलों में लापरवाही नहीं बरतनी है, नहीं तो वह आपके लिए परेशानी लेकर आ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों साथी के रंग में नजर रंगे नजर आएंगे। आपको कोई जोखिम उठाना लाभदायक रहेगा। आपके घर परिवार में यदि कोई समस्या चल रही थी, जो आज सुलझ सकती है।  आपको किसी मित्र से बातचीत करते समय उनकी बात का पूरा ध्यान रखना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी  कुछ रुकी हुए योजना फिर से शुरू होंगी, जिससे आप का मनोबल और ऊंचा होगा। व्यापार कर रहे लोगों को  किसी निर्णय को लेने से हानि हो सकती है, इसलिए वह किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह मशवरा करें, तो बेहतर रहेगा।  ऑफिस में आपको अपने कुछ अधूरे पड़े कामों को पूरा करना होगा। विद्यार्थियों को आज किसी परीक्षा को देने में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह आज सुलझ सकती है। आपका कोई परिजन आज आपके रूखे व्यवहार से परेशान रहेगा।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको किसी सरकारी मामले में सावधान रहना होगा। आप कोई भी बड़ा काम करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें, नहीं तो वह लटक सकता है और आपको समस्या हो सकती हैं। आपको फायदे के चक्कर में किसी गलत बात के लिए हां नहीं करना है। आपका कोई कानूनी मामला आज आपके लिए समस्या लेकर आएगा।  भाई व बहनों से चल रही अनबन को  आको बातचीत से समाप्त करना होगा। आपका कोई प्रिय मित्र आज आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपको जीवनसाथी की बातों को सुनने व समझने के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। यदि आपने अपने काम को कल पर टाला, तो आपको समस्या हो सकती है। आपको किसी पर भरोसा बहुत ही सोच विचार कर करना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग यदि अपने साथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवा पाए थे, तो आज वह मिलवा सकते हैं, उनके लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। आपने यदि किसी ने धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहने वाला है। आज आपको किसी काम को करने में संयम रखना होगा, तभी आपको उसका अच्छा फल मिल पाएगा। आपको किसी काम में  जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपको कुछ व्यर्थ के कामों को लेकर भागदौड़ रहेगी और फिर भी आपके वह काम पूरे नहीं होंगे। आपको धन संबंधित मामलों में किसी को गलत बात के लिए हां नहीं करना है व आपको सच बोलना होगा। आपका कोई पैर दर्द, शरीर में दर्द आदि की समस्या हो सकती है। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करने का मौका मिलेगा।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें