फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 26 October: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 26 Oct 2022 07:25 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
26 अक्तूबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
Govardhan puja 2022: किस श्राप की वजह से घट रहा है गोवर्धन पर्वत? जानिए इसके पीछे की कथा
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपका जिद्दी स्वभाव आपके प्रेम संबंधों में कड़वाहट ला सकता है इसलिए प्रेमी की भावनाओं का ध्यान रखते हुए कोई ऎसी बात ना कहें जिससे उसके मन को ठेस पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं कहा जा सकता है।आपका मन बिना कारण चिड़चिड़ा सा हो सकता है और अपनी इस चिड़चिड़पने की वजह से आप प्रेमी के साथ खटपट भी कर सकते हैं।अच्छा यही है कि आज आप चुप रहने का प्रयास करें।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए पक्ष में रहेगा और यदि आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।यदि प्रेमी से मिले कई दिन हो गए हैं तब आपका मिलन आज हो सकता है।प्रेमी से आपको कोई उपहार आदि भी मिल सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):यदि प्रेम संबंधों के नजरिये से देखा जाए तो पहले स्दे बनी योजनाओं पर पानी फिर सकता है।इसका कारण आपका बिगड़ता स्वास्थ्य या फिर प्रेमी से अनबन भी हो सकती है।अपनी मर्जी को अपने प्रेमी पर थोपने का प्रयास ना ही करें तो अच्छा होगा।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज का दिन पूरी तरह से आपके लिए अच्छा रहेगा और आप प्रेमी के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं।दिन भर मस्ती के मूड में बने रहेगें।यदि आपके प्रेम संबंध गुप्त हैं तब उनकी भनक अन्य लोगों जैसे परिवार अथवा मित्रों को भी लग सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):किसी तीसरे व्यक्ति के कारण आपके प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है इसलिए आप किसी की बातों में आकर बहके नहीं।अपने दिल दिमाग का सही उपयोग करें।कुछ समझ नहीं पा रहे हैं तब अपने संबंधों को कुछ समय प्रदान करें।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): परिवार वालों को यदि प्रेम संबंधों के विषय में  नहीं पता है तब उन तक इस रिश्ते की बात पहुंच सकती है।आपके परिवार वाले आपके इस प्रेम संबंध पर प्रश्न चिन्ह लगा सकते हैं विशेषकर आपके पिता अधिक क्रोध में आ सकते हैं।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):प्रेम संबंधों को लेकर आप काफी उत्साहित नजर आ सकते हैं।आपको प्रेमी से किसी भी रुप में लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है।आज आप घर से दूर कहीं घूमने जाने अथवा किसी मनोरंजक स्थल पर जाने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): दिलोदिमाग में परेशानी तथा खिन्नता भरी रह सकती है।स्वयं परेशान होगें तो आपका प्रेमी भी उदास होगा।अच्छा यही होगा कि आप प्रेमी से प्रत्यक्ष बात करने की बजाय मेसेज के द्वारा बात करें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रयास करने पर भी आपका प्रेमी से मिलन शायद ही हो पाए।आपको किसी कारणवश कहीं दूर जाना पड़ सकता है।इससे आपके प्रेमी की नाराजगी बढ़ सकती है और उसे मनाने में कई दिन भी लग सकते हैं।आप सब्र रखें और परेशान ना रहें।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):मन में उमंग तथा रोमांस छाया रहेगा और सारा दिन आपका रोमांटिक ही बना रहेगा।मन में प्रसन्नता बनी रहने से आपका मन भी सभी कार्यों में रमेगा।आज आपकी पॉकेट प्रेमी की शॉपिंग में हल्की हो सकती है।आप जो भी करें लेकिन प्रेमी से किसी बात को छिपाने का प्रयास ना करें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): यदि आपके प्रेम संबंध व्यवसायिक स्थान पर बने हैं अथवा आफिस में किसी से आपका अफेयर चल रहा है तब आपके लिए थोड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।इसलिए आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।साथ ही जिन लोगों के विवाहेतर संबंध बने हुए हैं उन्हें खासकर सतर्क रहना चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें