फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 26 May: खत्म होगी इन चार राशि वालों की चिंताएं, मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 26 May 2022 07:53 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal: आज का दिन आप अपनी व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे, जिनसे भविष्य में आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा,क्योंकि आपको किसी विदेशी यात्रा पर जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है,जिसके लिए आपको माफी भी मांगनी पड़ेगी। आप अपने दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन उसमें भी आपको ध्यान देना होगा कि आप अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करें,तो बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अपने जीवनसाथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है,तो वह आज मिलवा सकते हैं। धन संबंधित मामले के लिए दिन उत्तम रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में उत्तम रहेगा। राजनीति में संपर्क क्षेत्र विस्तृत होंगे और आपको कुछ नए अवसर मिलने के संकेत मिलते दिख रहे है। आप सभी से विनम्रता से बात करके लोगों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहेंगे,लेकिन आपके शत्रुओं की यह बात रास नहीं आएगी,इसलिए वह आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार के सदस्य मिलकर किसी वरिष्ठ सदस्य के रिटायरमेंट के कारण उनके लिए सरप्राइस पार्टी का प्लान भी कर सकते हैं। आपको मित्रों के साथ कहीं घूमने करने का मौका मिलेगा,जिससे आपकी मानसिक उलझने भी समाप्त होगी।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको आवेश में आकर किसी को गलत बोलने से बचना होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से कुछ नए कार्यों में भी हाथ चमकेगा। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है,तो उसके लिए आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है,लेकिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को  सावधान रहना होगा और किसी पर भी भरोसा बहुत सोच विचार करना होगा,नहीं तो वह उनकी चुगली लगा सकते है। पिताजी आज आपसे यदि किसी कार्य को करने को कहे,तो उसे समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि घर परिवार में कोई कलह की स्थिति उत्पन्न हो,तो आपको उसमें दोनों पक्षों की सुनकर ही किसी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा। आपका कोई परिजन आपसे मदद मांग सकता है। विद्यार्थियों को अपनी किसी भी समस्या को अपने अंदर नहीं रखना है उन्हे अपने पिताजी से साझा करना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जाएगा,जिसमें अत्यधिक मेहनत होगी और आप उसे समय पर पूरा करके देंगे। आप परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको घर व व्यापार कहीं पर भी किसी भी चुनौती का सामना हिम्मत से करना होगा। यदि आपका कोई  भूमि के क्रय विक्रय संबंधित कोई मामला है,तो उसमें आपको सावधान रहकर ही फाइनल करना बेहतर रहेगा। आमदनी के आपको कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे,जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। महिलाएं यदि किसी घरेलू कारोबार को शुरू करना चाहती हैं,तो उसके लिए दिन बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को  अपने साथी की मन की बातों को जानना होगा।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई अच्छी खबर लेकर आएगा। आप अपनी कुछ परियोजनाओं को समय रहते पूरा करेंगे। आपका अपने भाइयों से बातचीत करते समय उनकी बातों को सुनना व समझना होगा,नहीं तो आपका उनसे कोई वाद विवाद हो सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से चल रहा था,तो  उसमें आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में आपको आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। यदि आप किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं,तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। ननिहाल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलेगा।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा,क्योंकि उन्हें जीवन साथी की तरक्की देखकर खुशी होगी और वह उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने पार्टनर से किसी भी वाद-विवाद को समझदारी दिखाते हुए निपटाना होगा,नहीं तो वह उनके बिजनेस के लिए नुकसानदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपकी यदि कोई संतान से संबंधित समस्या चली आ रही थी,तो आपको उसका समाधान भी अवश्य मिलेगा।  आपको किसी काम को करते समय अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं रखना है,नहीं तो आपका वह काम बिगड़ सकता है।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपनी मेहनत से अपने लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रहेंगे,लेकिन आपको कोई नई नौकरी संबंधित सूचना भी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी बैंक से लोन लेना चाहते हैं,तो वह भी उन्हें आसानी से मिल जाएगा। ससुराल पक्ष से आपकी कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसमें आपको सावधान रहना होगा। आप आपके द्वारा पूरी कार्य क्षमता का प्रयोग करके आज हर हाल में कुछ नई योजनाओं को लांच अवश्य करेंगे,तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज के दिन चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे और प्रत्येक कार्य को जल्दबाजी में करने के लिए तत्पर रहेंगे,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया,तो आपसे कोई कार्य गलत हो सकता है। बैंक के क्षेत्रों में कार्यरत लोग मेहनत व लगन से अपने अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे,जिसके बाद उन्हें कोई खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है। आपको आज कोई पैसों से संबंधित लाभ का ऑफर दे,तो आपको उसे अपने भाइयों से सलाह मशवरा करके ही निवेश करना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। आपको भावनाओं में बहकर किसी भी निर्णय को नहीं लेना है,नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में खूब मन लगेगा,लेकिन व्यापारी क्षेत्र में कुछ विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होंगी,जिनके कारण आप परेशान रहेंगे और आपका किसी कार्य को करने में मन भी नहीं लगेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई ऐसा समाचार सुनने को मिलेगा,जिससे आपका ही नहीं आपके कुल का भी नाम रोशन होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को अपनी महिला मित्रों से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह उनके साथ कोई धोखा कर सकती है। व्यापारिक क्षेत्र में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे,जिसमें आप कामयाबी अवश्य होंगे।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार ढूंढ रहे लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा,क्योंकि उन्हे कोई नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। आप अपने कुछ जरूरी कामों को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप अच्छी फाइनेंसियल प्लानिंग भी करेंगे। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी और आपको खूब प्रशंसा सुनने को मिलेगी,लेकिन आपको आज  हाथ कुछ घरेलू खर्चों में गिरावट करनी होगी,तभी आप भविष्य के लिए धन संचय कर पाएंगे। माताजी को कोई स्वास्थ्य समस्या है,तो उनके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। कार्यक्षेत्र व नौकरी में आपको अच्छे कामों की बदौलत तरक्की मिलेगी,जिससे आपका मनोबल और ऊंचा होगा। आपको सभी से बातचीत करते समय विनम्रता से बात करनी होगी,नहीं तो कोई आपका कोई परिचय आपको बातों से परेशान हो सकता है। राजनीतिक में कार्यरत लोगों के क्षेत्रों का विस्तार होगा। व्यवसाय में यदि कोई लेनदेन की समस्या आ रही थी,तो वह सुलझेगी। आपको कुछ नए कार्य में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा,जिनसे आपको पीछे नहीं हटना है क्योंकि वह आपको लाभ अवश्य दिलाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें