दैनिक राशिफल : आप मनमुताबिक लाभ कमा सकते हैं। आपको किसी अपने परिजन की चिंता सता सकती है,जिनके लिए आपको कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।
- फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापारिक दृष्टिकोण से अनुकूल रहेगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे,जिसके बाद आप अपने घर व बाहर दोनों जगह लोगों को समय दे पाएंगे,जिसके कारण लोग आपसे अपने मन की कुछ बातें शेयर करेंगे और आप भी उन्हें अपने परिजनों के बारे में बताएंगे। आपको आय के सीमित स्त्रोत मिलते रहेंगे, लेकिन उसमें भी आप मनमुताबिक लाभ कमा सकते हैं। आपको किसी अपने परिजन की चिंता सता सकती है,जिनके लिए आपको कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहेगा। कुछ नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। आपको बड़ों से बातचीत करते समय अपनी बातों में विनम्रता बनाए रखनी होगी, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। सरकारी नौकरी का प्रयास कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और इंतजार करने होंगे,उसके बाद ही उन्हें राहत मिलेगी। आपका शेयर बाजार में अटका हुआ धन आज वापस मिल सकता सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे।
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान द्वारा किसी अच्छे काम को करने के कारण आपको उनके ऊपर गर्व होगा और परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपकी कोई ऐसी इच्छा पूरी होगी,जिसकी आप कोशिश कर रहे थे। मित्रों की मदद से आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। परिवार के लोग आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में कठिन परिश्रम करेंगे,तभी वह सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपके लिए दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी। किसी जान पहचान वाले व्यक्ति से आप अपने मन के कुछ समस्याओं को साझा करेंगे तो वह उसका समाधान आपको बताएंगे। आपको किसी से धन उधार लेने में परेशानी आ सकती है। व्यवसाय के लिए आपको किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। विदेश से आयात-निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोग अपनी किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
Leo
- फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नई चुनौतियां लेकर आएगा। महिलाएं आज किसी घरेलू काम की शुरुआत कर सकती हैं,लेकिन उन्हें अपने मन में छोटे और बड़े की धारणा नहीं रखनी है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है,जिसमें आपको हिम्मत बनाए रखनी होगी। पिताजी आपकी बातों से नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो,तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा।
विज्ञापन
7 of 13
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छे मुनाफे की पूरी उम्मीद है,लेकिन उनको आंख बंद करके भरोसा किसी पर भी करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। आप अपने रुके हुए कार्य को किसी मित्र की मदद से पूरा कर सकते हैं। संतान द्वारा किसी ऐसे काम को अंजाम दिया जाएगा,जिससे आपको निराशा होगी,इसलिए आप किसी वाद विवाद में ना पड़े तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के चल रही काफी समस्याएं भी समाप्त होगी।
8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक का रहने वाला है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में एक नयापन आएगा और वह अपनी गृहस्थी में चल रही समस्याओं को सुलझाने का पूरा प्रयास करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों ने यदि साझेदारी में किसी डील को फाइनल किया हुआ है,तो वह आपके लिए परेशानी बन सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगो के बीच का वाद विवाद किसी महिला की मदद से समाप्त होगा। पिताजी से आप यदि किसी प्रकार की कोई मदद मांगेंगे,तो वह उन्हे अवश्य देंगे।
9 of 13
Scorpio
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। जिन लोगों ने बैंक अथवा व्यापार के लिए ऋण लिया हुआ है,तो उन्हें उसे समय पर उतारना होगा,नहीं तो आपको कोई परेशानी हो सकती है। आप किसी नए कार्य को करने में पूरी मेहनत लगाएंगे,जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप हर लक्ष्य की प्राप्ति आसानी से कर पाएंगे। यदि आपको पारिवारिक बिजनेस को लेकर कुछ चिंताएं बनी हुई थी,तो वह भाइयों की मदद से समाप्त होगी। राजनीति की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज कोई नया पद मिल सकता है।
10 of 13
Sagittarius
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। आप अपने चुलबुले स्वभाव के कारण लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे और कारोबार कर रहे लोग किसी रुपये पैसों के मामले में आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे और उन्हे कहीं घुमाने भी लेकर जा सकते हैं और उनके मन में जो उलझन चल रही हैं उसका समाधान मिलकर खोजने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थी अपने सीनियर से शिक्षा में आ रहे किसी वाद विवाद को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।
11 of 13
Capricorn
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कामकाज के सिलसिले में कोई सुखद परिणाम मिल सकता है जिसके कारण आप गर्व महसूस करेंगे। अपने काफी कामों को पूरा करेंगे और आप किसी विरोधी की भी चिंता नहीं करेंगे और आगे बढ़ते जाएंगे। व्यावसायिक क्षेत्रों में भी आपको लाभ मिलते दिख रहे हैं। आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित मामला निपट सकता है,जिसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपको अपने रुके हुए कानून की चिंता सता सकती है।
12 of 13
Aquarius
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आ सकता है। आप अपने अच्छे कामों से खूब सुर्खिंया बटोरेंगे। आज आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे तो आपको परेशानी में डाल सकते हैं,लेकिन आपको खर्चों को करने से पहले अपनी जेब का ख्याल आवश्यक होगा। आप यदि जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जाएं तो आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करें तभी आपके लिए बेहतर रहेगा। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं। उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। उनके मित्रों की ओर से उनको आज कोई नौकरी संबंधित शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज के दिन नौकरी में उच्च पद दिलवाने वाला रहेगा। रिश्तेदारों से यदि आपको कुछ लेनदेन की समस्या लंबे समय से आपको परेशान कर रही थी,तो आपको उससे भी छुटकारा मिल सकता है। आपकी आमदनी के स्त्रोत बढ़ने से आय भी बढ़ेगी। आपको किसी वरिष्ठ सदस्य से क्रोध से बातचीत करने से बचना होगा व अपनी बातों में विनम्रता बनाए रखें। परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिससे सभी के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा और एक दूसरे की परवाह करेंगे।