फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 25 August 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Thu, 25 Aug 2022 06:49 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अगर आप किसी रिश्ते में नहीं हैं तो आज आपकी रचनात्मकता और बुद्धिमता आपको विपरीत लिंग में आकर्षण का केंद्र बनाएगी। रोमांस के मामले को लेकर आप गंभीर हैं और इस खेल में जीत के लिए हर संभव प्रयास करना चाहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):जीवन से कुछ समय निकाल कर परिवार और निजी मामलों पर ध्यान दें जिन्हे आप लम्बे समय से नजरअंदाज करते आ रहे हैं। खुश हो  जाएं, क्योंकि कुछ बहुत ही रोचक आपका इंतज़ार कर रहा हैं। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): जीवन में बदलाव आ सकता है और यह परिवर्तन आपके दिल की धड़कनों को बढ़ा देगा कोई कोई खास आपके दिल के दरवाज़े पर दस्तक देगा। अपने पार्टनर के साथ आप बेहद रोमांटिक और उत्साही पलों को महसूस करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए बेहतरीन है और इसमें कई ऐसे पल आएंगे जो आपको उत्साहित कर देंगे। ध्यान रहे, आने वाले कुछ दिनों तक अपने रोमांटिक जीवन से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचे।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): लव लाइफ को निखारने के लिए दोनों में प्रेम के साथ साथ विश्वास होना बेहद ज़रूरी है। एक दूसरे को पत्र लिखना से अपने साथी को बहलाना आपके इस रिश्ते की खासियत है बस जीवन के फैसलों को एक दूसरे पर थोपे न बल्कि मिलकर निर्णय लें। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):आज आपकी लालसा अपने प्रियतम के साथ समय बिताने और उन पर पैसे खर्च करने की हो सकती है। किसी खास के लिए उपहार खरीदना उसे आनंदित महसूस करा सकता है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): कोई रोमांटिक यात्रा परिवार में आई परेशानियों के कारण रद्द हो सकती है। इससे आपके रिश्ते में खटास आ सकती है किन्तु अपने प्रिय को मनाने के लिए कुछ खास करें और खुशियों को वापस लाएं।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):आज नए प्रेम  के लिए तैयार हो जाएं क्योंकि आपके सितारे जीवन में क्यूपिड बन कर आ रहे हैं। आपके रोमांस की गाडी रफ़्तार पकड़ने वाली है। आप दोनों एक दूसरे की कंपनी का आनंद लेंगे। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): किसी नए रिश्ते की शुरुआत के लिए आप बेहद उत्साहित हैं। इसके लिए आप अपने लुक या बनावट को बदल सकते हैं। विवाहित ससुराल वालों की तरफ से कष्ट महसूस करेंगे हालाँकि इससे परेशान न हों।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): अपने भविष्य की योजनाएं पहले से ही बना लें ताकि आपका आने वाला समय रोशन हो। कुछ ऐसा करें जिससे आपका पार्टनर आपको और भी अधिक चाहने लगे। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): किसी खास की जुदाई आपके लिए अभी असहनीय है किन्तु याद रखें जीवन में परिवर्तन भी ज़रूरी है। अपने रोमांटिक सपनों को पूरा करने के लिए आपको भी कुछ प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):प्रेम होने का एक अर्थ यह भी है कि आप दूसरे व्यक्ति से पूरी तरह से खुले हों। आज का दिन केवल आपका है, जिसका आप अपनी शर्तों पर आनंद ले सकते हैं। संतोष और आराम आपकी आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें