फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 25 June: मीन राशि के जातक मानसिक तनाव से रहें सावधान, जानिए अन्य राशियों का हाल

Sat, 25 Jun 2022 07:21 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना बनती दिख रही है। यदि आप किसी बैंक संस्था अथवा व्यक्ति से लोन लेना चाहते हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने पुराने मित्रों का सहयोग मिलकर आप दोस्तों के बीच आपसी वाद विवाद को समाप्त करने में सफल रहेंगे। रात्रि का समय  आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। आपको जीवन साथी से अपने मन में चल रही उलझनो को बताना होगा, तभी आप उनका समाधान खोज पाएंगे।

विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप व्यस्तता के कारण अपने कुछ जरूरी कामों की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, क्योंकि आपका  कोई कानूनी कार्य आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। परिवार में  किसी पूजा पाठ, भजन, कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते है, जिसमे परिवार के सदस्यों का आना जाना लगा रहेगा।  आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे और किसी काम में बिजी रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको निर्णय लेने की क्षमता का भी लाभ मिलेगा। यदि परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित  कोई फैसला लेना, पड़े तो वरिष्ठ सदस्यों की राय अवश्य ले।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको फिजूल खर्चे करने से बचना होगा, क्योंकि आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपके लिए परेशानी खड़ी करने में लगे रहेंगे।  आप अपने मित्रों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्रियाकलापों में आज कुछ व्यवधान उपस्थित होंगे। आपको  किसी शारीरिक कष्ट का भी सामना करना पड़ सकता है, जो आपके लिए परेशानी भरा रहेगा, लेकिन  आपकी  अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ी रहेगी।  आपको अक्समात कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। ननिहाल पक्ष  आपको विशेष प्रेम व स्नेह  मिलता दिख रहा है।  आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। माता-पिता का  आपको विशेष ध्यान रखना होगा।  संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को किया जाएगा, जिसके कारण आपका उनके ऊपर विश्वास और गहरा होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। छोटे व्यापारियों को  कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ मिलेगा। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशे करते नजर आएंगे और आपको किसी संपत्ति  की भी प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा, क्योंकि माता-पिता के सहयोग से व आशीर्वाद से आपको काफी सारी समस्याओं का समाधान मिलेगा। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो उनके कष्टों में भी  सुधार हो सकता है।  ससुराल पक्ष से धन लाभ  के संकेत मिल रहे हैं, इसलिए आपको किसी से भी बातचीत करते समय सावधान रहना होगा। कार्य क्षेत्र में  आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिसके कारण आपका कार्य करने मे मन नही लगेगा।जो लोग किसी नए व्यवसाय को छोटा या बड़ा सोच कर कर रहे हैं, उन्हें मन में ऐसी भावना रखने से बचना होगा।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे व प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आपको  किसी यह कहने में आकर निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। यदि आपकी किसी नयी संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा थी, तो वह भी  पूरी होगी।  आप दिन का कुछ  समय माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। आपके अंदर  निर्भीकता का भाव बना रहेगा तथा साहस पूर्वक आप अपनी समस्याओं को आसानी से हल कर पाएंगे, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें  अपने साथी से बातचीत करते समय सावधान रहना होगा।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा।  आप दिल से दूसरों का भला सोचेंगे और काम करने में लगे रहेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझेंगे, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।  विद्यार्थी अपने गुरुओं के प्रति पूरी निष्ठा भाव से जुटे नजर आएंगे। यदि आप जीवन साथी के किसी नए व्यवसाय को कराएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको संतान की ओर से कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। माताजी से आपकी कोई झड़प हो सकती है, जिसमें आपको बहस में नहीं पड़ना है।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपका मन कुछ अशांत व परेशान रहेगा, लेकिन आपके शत्रु  आपके बनते हुए कामों में रोड़ा अटका ने की पूरी कोशिश करेंगे और व्यापार में भी वृद्धि के लिए किए गए प्रयास  आपके  सफल होंगे। आपका  यदि कोई कानूनी कार्य लंबित है, तो उसमें आपको  कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।  आप  परेशान होने के कारण किसी परिवार के सदस्य से कठोर व्यवहार से बातचीत कर सकते हैं, जिसके बाद मे वह आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य  आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को अपने सीनियर से गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि लेकर आएगा।  आपके अंदर दान पुण्य व परोपकार की भावना बढ़ेगी। धार्मिक कामो के प्रति रुचि  भी खूब बढ़ेगी। आपको  किसी नए काम में निवेश करना भाग्य की ओर से बेहतर रहेगा। सायंकाल के समय  आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा व अपने खान-पान पर संयम बनाए रखें।  आपको किसी दोस्त की मदद से धन लाभ मिलता दिख रहा है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा, जो लोग किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अभी कुछ समय पुरानी में रुकना बेहतर रहेगा।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति का दिन रहेगा, लेकिन  आप अपने कुछ बढ़ते हुए अनावश्यक खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका कार्य क्षेत्र में भी मन नहीं लगेगा। आपको  संतान की शिक्षा संबंधित किसी समस्या के लिए कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा।  आपका किसी नए व्यवसाय को करने में मन लगेगा और आप अपने रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे, लेकिन  आपको किसी निवेश संबंधी योजना में धन को निवेश करने से बचना बेहतर  रहेगा, जिसका आपको भविष्य में लाभ भी अवश्य मिलेगा। आपको  कार्यक्षेत्र में किसी  भी उलझने से बचना होगा।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने बुद्धि व विवेक से कुछ नई नई खोज करने में व्यतीत करेंगे।  आप सीमित आय से भी अपने सभी खर्च आसानी से निकाल पाएंगे, लेकिन आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में भी  वृद्धि होगी। आपका कोई परिजन  आपके साथ विश्वासघात कर सकता है, इसलिए आपको उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको  किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सामाजिक सम्मान मिलने से उनका मनोबल बढ़ेगा, लेकिन  खुश मिजाज व्यक्तित्व होने के कारण प्रत्येक व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेगे। यदि पुत्र संतान के विवाह में कोई समस्या आ रही थी, तो वह आपके किसी प्रिय मित्र की मदद से समाप्त होगी। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे, लेकिन आपको  किसी मनवांछित इच्छा के पूरा होने के  कारण किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाना पड़ेगा। परिवार में  आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें