फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 25 July: मिथुन, कन्या,तुला राशि वालों को मिलेगा शुभ परिणाम, जानें अन्य राशियों का भी हाल

Mon, 25 Jul 2022 06:21 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में कुछ समस्या लेकर आ सकता है। आपको अपने खाने पीने की आदतों को बदलना होगा, नहीं तो अत्यधिक मिर्च मसाले व तले भुने खाने से आपको कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। ऑफिस में विरोधी आप के खिलाफ कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं जिनसे आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। संतान की शिक्षा में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि वह अपने साथी के साथ किसी भी पार्टी को करने के मूड में रहेंगे। आपको अपने बिजनेस में असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण आपके धन कमाने के मार्ग में व्यवधान आएंगे। आपके मन में किसी नए कार्य को करने के लिए उत्साह बना रहेगा और आप किसी नए निवेश की योजना में भी धन लगा सकते हैं। घर परिवार में  किसी अहम मुद्दे पर बातचीत हो सकती है, जिसमें आपको लोगों के सामने अपनी बात रखनी होगी।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी अपने जीवनसाथी से किसी बात पर कोई बहस बाजी हो सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आपको  अपने किसी भी रुके हुए कानूनी कार्य को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपका सिरदर्द बन सकता है। किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में  आपको जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद करने से आज आपके मन को सुकून मिलेगा। यदि आपकी किसी प्रियजन से  मुलाकात होगी, तो वह अच्छी रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह मिलवा सकते हैं और आपको कोई शुभ सूचना सुनकर मन को सुकून मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन यदि किसी कार्य को करें, तो उसमें संयम बनाए रखें, नहीं तो आप परेशान रहेंगे। ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते आपका लंबे समय तक साथ निभाएंगे। आपको कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए सावधान रहें।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है, लेकिन आपको घर व बाहर किसी भी व्यक्ति से बहसबाजी में ना पड़ना अच्छा रहेगा। सायं काल के समय आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपको अत्यधिक मेहनत के बाद भी उसका फल मिल पाएगा। व्यस्तता के कारण आप माताजी द्वारा सौंपे गए किसी कार्य को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। छोटे व्यापारियों को व्यापार में चुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे और आपको आज फोन या एसएमएस के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी वाणी की सौम्यता  आपको मान सम्मान दिलवाएगी, जिसके कारण लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। आपको यदि अपने मकान, दुकान आदि को रेनोवेट कराना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं और किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं,  तो वह भी आज उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपनी परेशानियों से निजात मिलेगी। किसी खास व्यक्ति से आपका परिचय होगा, जिससे आपको  फायदा होगा। आपकी कोई खास चीज खोने से आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आप फिर भी लोगों के साथ प्रसन्न नजर आएंगे। यदि किसी से रुपए पैसे का लेनदेन चल रहा है, तो उनसे आपको सावधान रहना होगा।परिवार के लोगों के साथ  आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को  फायदा मिलेगा, लेकिन संतान के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत भरा रहेगा। आपके कुछ अच्छे नए दोस्त भी बनेंगे। यदि आप किसी साझेदार के साथ मिलकर नए प्रोजेक्ट को शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस में कोई खास परिवर्तन हो सकता है, जिससे आपके काम भी बनते नजर आएंगे। आप परिवार में छोटे बच्चे व जीवन साथी के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप  कराने लेकर जा सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को  कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा, उनकी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी और किसी से मिलकर रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।कार्य क्षेत्र में भी लाभ मिलेगा। निवेश करने वाले लोगों के साथी धोखा दे सकते है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान लगाना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में भी सफलता हासिल कर सकेंगे। आप अपने लिए भी कुछ समय निकालेंगे और अपने लिए लैपटॉप, मोबाइल, कपड़े आदि जैसी कुछ खरीदारी कर सकते हैं, जिसके कारण आपके शत्रु आपसे ईष्या करेंगे। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करें, तो पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी मजबूत रहेगा। छोटे-मोटे झगड़े यदि घर परिवार में चल रहे थे, तो वह  समाप्त होंगे और परिवार में खुशियां आएगी। उनके परिवार में किसी भजन, कीर्तन, पूजा-पाठ आदि का भी आयोजन हो सकता है, लेकिन  संतान की संगति को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे व बढ़ते हुए खर्चे भी आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। वरिष्ठ सदस्य व बुजुर्ग सदस्यों की सेहत की आपको चिंता सता सकती है। आपको अत्यधिक मेहनत के बाद सायंकाल के समय थकान का अनुभव होगा, जिसके कारण आपको सिर दर्द, बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना लाभदायक रहेगा। आपको किसी यात्रा पर जाने से पहले अपने सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी होगी, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आज का दिन पढ़ाई लिखाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा, इसलिए उन्हें सावधान रहना होगा। ऑफिस में कुछ नए साथी आपके काम में हाथ बढाएंगे। आपको मेहनत से किए गए कामों के अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कारोबार कर रहे लोगों को  निवेश की टेंशन से छुटकारा मिलेगा। आप अपने डेली रूटीन में खाने-पीने में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसके बाद आपकी सेहत में भी सुधार होगा। आपको कुछ खास लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपके सहयोगी आपके काम में आज आपकी मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी से भी जबरदस्ती काम करवाने से बचना होगा। आप यदि अपने धन को भविष्य के लिए संचय करके रखेंगे, तो इसका आपको बाद में भरपूर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें