फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today : कर्क, सिंह और कुंभ राशि वालों की सुख-सुविधाओं में होगा इजाफा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 24 Nov 2022 07:14 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

पढ़ें-
राशिफल 2023

अंकज्योतिष राशिफल 2023
 

विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी की दी गई सलाह से आगे बढ़ेंगे तो अच्छा नाम कमाएंगे। आपको आज किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या चल रही है,तो आपको उन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना है। आपको आज किसी प्रिय वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार कर रहे लोग जोखिम उठाने से बचें,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने किसी करीबी से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह आपके साथ कोई छल कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने के लिए रहेगा। आपको अपने आवश्यक लक्ष्यों को पूरा करना होगा। यदि आपने कहीं घूमने फिरने की योजना बनाई है,तो उसमें अपने माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में साथी आपसे किसी मुद्दे पर सलाह मशवरा कर सकते हैं और किसी सरकारी योजना में आपको निवेश करने का मौका मिल सकता है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे,जिससे बाद में आपको समस्या हो सकती है।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहें। विरोधी कार्यक्षेत्र में आज आपके कामों को प्रभावित कर सकते हैं। आप अपने कामकाज पर फोकस बनाए रखें,तभी उन्हें समय पर पूरा कर पाएंगे। यदि आपने किसी पर अत्यधिक भरोसा किया था,तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आपको विपरीत परिस्थितियों मे धैर्य बनाए रखना होगा। यदि आप किसी काम को करें,तो उसमें अनुशासन बनाए रखें। माताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है,जिसे लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आपको किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है,तो आप उसे अपने किसी मित्र से साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे,जिसके कारण आप अपने पिछले कुछ रुके हुए कामों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। विद्यार्थियों को अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा व आज उन्हें लोगों के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं। आपको अपने कुछ निर्णय को बुद्धि और विवेक से लेना होगा। आपके कुछ अधिकारियों से भेंट हो सकती है। आपकी कार्य क्षमता में भी वृद्धि होगी। आप किसी नयी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपको घर परिवार में चल रही अनबन से किसी भी मामले को धैर्य से निपटाना होगा और आपने यदि संतान की किसी बात को अनदेखा किया,तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आपको किसी घरेलू मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सीख व सलाह लेनी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में आज मन मुताबिक काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और अपने आवश्यक कार्यों की आप एक सूची बना ले,तभी आप उन्हें समय से पूरे कर पाएंगे,नहीं तो वह लंबे लटक सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। उन्हें आज किसी जनसमर्थन से जोड़कर अच्छा लाभ हो सकता है। जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं,उन्हें आज सावधान रहना होगा। आपको अपने भाई बंधुओं के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा और उनसे आपकी नज़दीकियां भी बढ़ेगी। आप जीवनसाथी को किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करा सकते हैं।  आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है। आपको किसी मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति होती दिख रही है। आज आपके घर में वस्तुओं में सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होने से आप प्रसन्न रहेंगे और आप परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी पूरा करेंगे और बड़ों के साथ पूरा आदर व मान सम्मान रखेंगे। आपको खानपान की आदतों में बदलाव लाना होगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। अतिथि आगमन होने से घर में प्रसन्नता बनी रहेगी। आपको व्यक्तिगत मामलों में भी सूझबूझ दिखानी होगी।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जोड़कर कार्य करने के लिए रहेगा। आपको वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। यदि आपकी दीर्घकालीन योजनाएं रुकी हुई है,तो आज उनको गति मिलेगी और परिवार में किसी नए मेहमान का स्वागत हो सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में लोगों की गलतियों को नजरअंदाज करना होगा। तभी आप लोगों से काम निकलवा पाएंगे। आपको आज मन मुताबिक लाभ मिलने से आपके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको किसी मामले में अति उत्साहित होने से बचना होगा और विपक्षियों से सतर्क रहें,क्योंकि वह आज आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे। जो लोग कार्यक्षेत्र में स्मार्ट नीतियों को अपनाने जा रहे हैं,तो वह आज उनसे अच्छा मुनाफा भी कमा सकते हैं। आपको कारोबार में निवेश बहुत ही सोच विचार कर करना होगा। कामकाज की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको सामाजिक परिस्थितियों पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। यदि आप बजट पर चलेंगे,तो आप कुछ धन भविष्य के लिए संचय कर पाएंगे। आपके कुछ कानूनी मामले में आज आपसे चूक हो सकती है। 

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके अपने परिजनों से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। औद्योगिक क्षेत्रों में बेहतर प्रर्दशन करेंगे। आप आर्थिक उपलब्धियां को लेकर यदि परेशान चल रहे थे,तो उनसे भी आपको छुटकारा मिलेगा। आपके कुछ महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरे होंगे। शासन और सत्ता का आज आपको पूरा लाभ मिलता दिख रहा है। आप यदि किसी व्यक्ति से सलाह लें,तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ले,तो आपके लिए बेहतर होगी।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी कुछ सामाजिक योजनाओं को बल मिलेगा और आप प्रशासनिक गतिविधियों से भी जुड़ सकते हैं। आपके सुख साधनों में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा,लेकिन आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद  आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है,उसमें आपको निपटारा करवाना होगा। आज आप प्रतिस्पर्धा बनाए रखें। यदि आप किसी काम में निसंकोच दिखाएंगे,तो उसमें आपको समस्या हो सकती है। आपको कुछ नई उपलब्धियां आसानी से हासिल कर पाएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है और अपनी शिक्षा पर पूरा जोर देंगे। आप यदि सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत है,तो आप लोगों को जोड़ने में कामयाब रहेंगे और निसंकोच आगे बढ़ेंगे। आपकी धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। भाग्य में वृद्धि होने से आपके रुके हुए काम भी आसानी से बन जाएंगे और बिजनेस कर रहे लोगों को अपनी कुछ योजनाओं से अच्छा मुनाफा कमाने को मिल सकता है। आपके कुछ लक्ष्य आसानी से पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आपकी कार्यकुशलता के अनुसार काम मिलेगा,लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें