फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 24 August: वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों को मिलेंगे कई अच्छे अवसर, धन लाभ के शुभ संकेत

Wed, 24 Aug 2022 06:43 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लेकर आ सकता है,इसलिए आपको किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से बचना होगा। आप उलझनों के कारण कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि अपने कामों पर ध्यान लगाएं। नौकरी में भी वेतन वृद्धि होती दिख रही है,लेकिन पिताजी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। वर्क फ्राम होम में कार्यरत लोगों को स्वास्थ्य के प्रति खिलवाड़ नहीं करना है। उन्हें योग व्यायाम को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा। आपका कोई मित्र आपसे धन उधार मांगे,तो आपको किसी की मदद अवश्य करनी होगी। आप अपने बलबूते पर किसी नए काम में हाथ डालेंगे,जिसका आपको लाभ तो अवश्य मिलेगा।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। छोटे व्यापारी अपने गुस्से पर नियंत्रण करके कार्यक्षेत्र में स्थित लोगों को काबू करके रखेंगे। उन्हें कोई अचानक लाभ मिल सकता है। यदि आपने किसी पर आंख मूंदकर भरोसा किया,तो वह आपका विश्वास तोड़ सकता है। परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण परेशान रहेंगे। आपको किसी कारणवश मित्रों के साथ यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज के दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। उन्हें एक के बाद एक बेहतर अवसर मिलेगा,उन्हें यह समझ नहीं आएगा कि किसे जॉइन करूं और किसे छोड़ दूं। कार्यक्षेत्र में आप अपने निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा और शत्रु भी आपके खिलाफ रणनीति बनाने में नाकामयाब रहेंगे। आप अपने मित्रों व परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे,जिसका आपको लाभ मिलेगा। नई व्यापारिक योजनाओं को शुरू करने के लिए आज दिन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य को कहीं बाहर नौकरी पर जाना पड़ेगा,जिससे आपको खुश होकर भेजना होगा। माता-पिता से किए हुए वादों को आप समय रहते पूरा करें,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है,जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने कार्य को आसानी से पूरा करेंगे और अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपने घरेलू कामों में व्यस्त रहेंगे जिनके लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी। परिवार में किसी नए मेहमान के आने से पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों को गुरुजनों का साथ मिलने से वह परीक्षा की तैयारियों मे कड़ी मेहनत करेंगे। आपकी वाणी दूसरों को आपकी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेगी,जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। घर के बुजुर्गों का आदर सत्कार करें और आशीर्वाद लें,इससे आपके रुके हुए काम आसानी से बन जाएंगे।

8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। आपके व्यवसाय में गतिविधियां कुछ कमजोर रहेगी,जिनको लेकर आप परेशान हो सकते हैं। आप अपने परिवार में मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भी आपका खूब मन लगेगा और आप उसमे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार में चल रही समस्याओं के कारण आपका कार्यक्षेत्र में मन कम लगेगा,जिसके कारण आपके कामों में विघ्न आ सकता है। शत्रुओं को अपने ऊपर हावी होने ना दें।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। आपको अचानक धन लाभ प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी,लेकिन खर्चे भी बढ़ने लगेंगे। आप व्यवसाय की कुछ योजनाओं को अपने किसी मित्र की मदद से पूरा करेंगे। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं,तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ खर्चे अचानक से आएंगे और चले भी जाएंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य की कुछ योजनाओं पर संचय करने का विचार कर सकते हैं।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज के दिन की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपनी सकारात्मक सोच का कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ उठाएंगे। व्यापार कर रहे लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी व अपने व्यापार में नए लोगों को शामिल करना होगा,तभी वह अपने कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे और लाभ कमाएंगे। आपकी किसी परिजन से वाद-विवाद की स्थिति बनती दिख रही है,जिससे आपको बचने की कोशिश करनी होगी,जो लोग जीवनसाथी को साझेदारी में किसी व्यवसाय को कराने पर विचार बना रहे हैं,उन्हें अभी सावधान रहने की आवश्यकता है।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपके कुछ अच्छे लोगों से संपर्क रहेंगे,जिससे बिजनेस में आपको फायदा मिल सकता है। आप किसी ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दे सकते हैं,जो बाद में आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा कर सकता है। आपको अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे,लेकिन प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोग यदि एक के साथ साथ किसी दूसरे कार्य में हाथ आजमाएंगे,तो उसमें उन्हें सफलता तो अवश्य मिलेगी,लेकिन उन्हें अपने काम पर भी ध्यान देना होगा।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने के लिए उत्तम रहेगा। आपको अपने कार्य से संबंधित किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई आपकी चुगली लगा सकता है। अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोग किसी परीक्षा को दे सकते हैं। आपका अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं के लिए किसी बड़ी बीमारी को निमंत्रण दे सकते हैं,इसलिए सावधान रहें। अपने किसी मित्र से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा जिससे परिवार में खुशियां आएंगी और परिवार के लोग प्रसन्न रहेंगे। आप अपने बड़े व वरिष्ठ सदस्यों का आदर सत्कार करेंगे,जिसमें आपका खूब मन लगेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी भी प्रशंसा करेंगे,लेकिन आपके कुछ शत्रु आपकी तरक्की को देखकर परेशान रहेंगे। फिर भी वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे,इसलिए आपको किसी नये निवेश को करने से बचना होगा,नहीं तो आप कहीं गलत धन का निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें