फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 24 August 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Tue, 23 Aug 2022 04:18 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने प्रेमी को यह अहसास कराना न भूलें कि आपके लिए वो कितने महत्वपूर्ण हैं। याद रखें , प्यार के खेल में बुद्धिमता और कल्पना से हर सपना पूरा किया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):  आप अपने माता-पिता के नजदीक महसूस करेंगे, इसके साथ ही प्रेम के रिश्तों में अंतरंगता में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आपको अपने पार्टनर से एक सरप्राइज मिल सकता है।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर किसी से प्यार करते हैं तो उससे अपने प्यार का इजहार करने में देरी न करें। आज भाग्य आपके पक्ष में है इसलिए आपको निराश नहीं होना पड़ेगा। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्यार में गलतफहमी का योग है लेकिन इन मुद्दों को शांति और नम्रता से संभालें। जब कोई आपको अपने दिल की बातें बताता है तो इसका मतलब है कि वो आपके प्रति आकर्षित है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): इस समय परिवार आपकी प्राथमिकता है किंतु ऐसे में खुद और अपने साथी को समय देना न भूलें। अपने प्रियतम के साथ बैठकर भविष्य की योजना बनाने से रोमांटिक और कुछ नहीं हो सकता।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  नए रिश्ते को शुरू करने और पुराने रिश्ते को पुनर्जीवित करने के लिए अच्छा समय है। प्रियतम को चॉकलेट और अपने प्यार की गर्मजोशी का उपहार दें और अपने प्रेम भरे जीवन का आनंद लें।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने पार्टनर या किसी खास का साथ आपको विशेष ख़ुशी प्रदान करता है इसलिए उनको नजरअंदाज न करें। अपने विचारों को समझने और उन पर अमल करने के लिए आज का दिन सर्वश्रेष्ठ है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): ज़रूरी निर्णय लेते समय अपने दिल की सुनें या अपने पार्टनर के साथ चीज़ों का निरीक्षण करें, साथ ही अपने साथी के सुझावों पर भी ध्यान दें।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): किसी से प्यार है और आपको लगता है कि यही आपका जीवनसाथी है तो बस आगे बढ़ें और इज़हार कर दें। आज आपके सितारे उच्च हैं इसलिए आज जो चाहेंगे वो आपको पक्का मिलेगा।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): यह समय है अपने आकर्षण से सबका दिल जीतने और नए रिश्ते बनाने का। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज बना रिश्ता अटूट होगा। रोजाना के काम से अवकाश ले कर अपने सोलमेट को प्रसन्न करने के उपाय सोचें। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): यह समय है अपने आकर्षण से सबका दिल जीतने और नए रिश्ते बनाने का। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज बना रिश्ता अटूट होगा। रोजाना के काम से अवकाश ले कर अपने सोलमेट को प्रसन्न करने के उपाय सोचें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): रोमांस की दृष्टि से भी आप भाग्यशाली है। आने वाले समय में आप कुछ गुलाबी क्षणों को एन्जॉय कर सकते है। आज आप अपने पार्टनर से खास जुड़ाव महसूस करेंगे जिससे आपके प्रेम जीवन रंगों से भर जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें