फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 22 October: पांच राशि के जातकों को मिलेगी तरक्की, जाने क्या हैं अन्य राशियों का हाल

Sat, 22 Oct 2022 12:04 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
22 अक्तूबर का राशिफल - फोटो : amarujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप किसी भी काम को करने के लिए तत्पर रहेंगे और उसे पूरा करके ही चैन लेंगे, लेकिन आपको  अपनी जिम्मेदारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको  किसी विपक्ष के व्यक्ति से सावधान रहना होगा, लेकिन विद्यार्थी कठिन परिश्रम के बाद ही परीक्षा में सफलता पा सकेंगे। आपको अनुशासन व नियमों का ध्यान रखकर ही किसी भी कानूनी कार्य को करना होगा। आप लेन-देन के मामले में आज सावधानी बरतें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी माता जी को कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है।  आप ऑनलाइन कार्यों की कुछ योजनाएं भी बना सकते हैं और जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, वह आज कोई अच्छा मुकाम पाएंगे और सभी क्षेत्रों में अच्छा नाम कमाएंगे। सामाजिक दृष्टिकोण से दिन मिलाजुला रहेगा, क्योंकि आपको  आपके किए गए कार्यों से जाना तो जाएगा, लेकिन फिर भी आपके प्रशंसकों की संख्या में  इजाफा नहीं होगा। आपकी आज किसी दूर रह रहे परिजन से मुलाकात हो सकती है, जिसमें आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे और आप घर परिवार के सभी कार्यों को स्वयं ही करने में लगे रहेंगे, लेकिन आपको आज अपनी सहनशीलता को बढ़ाना होगा, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो सकता है। आप अपनी सुख सुविधाओं की चीजों पर आज पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह पूरी हो पाएंगी। आपको किसी वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज आपकी विदेश जाने की इच्छा भी पूरी हो सकती है, क्योंकि आपको वहां से कोई नौकरी का ऑफर मिल सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और आपको अपने परिजनों के सहयोग से किसी नए काम को करने को मिलेगा। आज आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी और आपको अपने बिजनेस में एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। पिताजी से आप किसी पिछली की हुई गलती के लिए माफी मांग सकते हैं। आपको आज दूर संचार के साधनों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको कारोबार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आज आप अपने घर  किसी जन्मदिन, विवाह, मुंडन आदि की तैयारी में लगे रहेंगे और परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको अपने व्यक्तिगत प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा और लेकिन आपको आज कुछ अच्छे अच्छे पकवान खाने से कोई पेट सम्बन्धित समस्या हो सकती है।  आप अपने व्यवहार में अनुकूलता बनाए रखें, तभी लोग आपकी ओर आकर्षित हो पाएंगे। आप कुछ रुके हुए कार्य पर भी पूरा जोर देंगे, तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी कानूनी मामले में अपने भाइयों से सलाह ले सकते हैं, लेकिन आपको  साझेदारी में किसी गलत बात पर अपने साथी का साथ नहीं देना है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी।  व्यापार कर रहे लोग  कार्यक्षेत्र में कुछ आधुनिक तकनीकों को अपना सकते हैं। आपको आज किसी नई योजना में निवेश करने का मौका मिल सकता है।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है, लेकिन आप यदि कोई बजट बनाएंगे, तो आप कुछ बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी। आपको  कार्यक्षेत्र में किसी काम में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपका कोई कानूनी मामला सुलझता दिख रहा है, जिसमें फैसला भी आपके पक्ष में आ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी कि किसी बात से नाराज रहेंगे, लेकिन फिर भी वह  उन्हें लॉग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं। पारिवारिक रिश्तो में यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो आज उनमे भी सुधार होगा। आपको अपनी किसी पिछली की हुई गलती से आपको सबक लेना होगा।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने व्यापार को और बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे। छुटपुट लाभ मिलने से आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में  आपको अपने अधिकारियों का विश्वास जीतना होगा, तभी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आज दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। आपको अपने रीति-रिवाजों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए कुछ उलझनो भरा रहेगा। आप जीवन साथी को लेकर कुछ चिंतित थे, तो आप उनके लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों के सहयोग मिलने से आप किसी नई गाड़ी को अपने घर ला सकते हैं।  घर व बाहर आपको धैर्य से काम लेना होगा, नहीं तो आपके विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आपने कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारी ली, तो उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे किसी बात पर नाराज हो सकते हैं।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढने से आप काफी समय धार्मिक आयोजनों में व्यतीत करेंगे। आपकी आज किसी राजनीति के कार्यक्रम मे आपकी किसी नेता से मुलाकात हो सकती है। आपको  अपने व्यवसाय की कुछ  रुकी हुई योजनाओं को फिर से शुरू करना बेहतर रहेगा। आपको अनुभवी व्यक्तियों से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। आप किसी नई संपत्ति की प्राप्ति से प्रसन्न रहेंगे और संतान की संगति  को देखकर आपको हैरानी होगी।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों को किसी वाद विवाद प्रतियोगिता में जीत दिलवाने के लिए रहेगा। व्यापार कर रहे लोग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, लेकिन घर परिवार में आपसे कोई चूक होने से आपको वरिष्ठ सदस्यो से डांट खानी पड़ सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आप अपने जीवन में अनुशासन को बनाए रखें, जिससे परिवार के सदस्य कुछ परेशान रहेंगे, लेकिन आपको किसी नये निवेश को करने का मौका मिल सकता है। यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए रहेगा। आपके कुछ महत्वपूर्ण मामले आपको परेशान कर सकते हैं, जिनको आप को समझाना ही होगा। आप अपने किसी करीबी से ज्यादा बातचीत ना रखें, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। कार्यक्षेत्र में  विपक्ष आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, लेकिन फिर भी आप लापरवाही से किसी कार्य को ना करें, नहीं तो वह बाद में आपके लिए समस्या लेकर आएगा। खानपान व अत्यधिक तले हुए भोजन से परहेज रखें, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें