फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 2 July: मकर राशि वालों के मान सम्मान में होगी वृद्धि, जानें अन्य राशियों का हाल

Sat, 02 Jul 2022 06:58 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज  वैवाहिक जीवन आनंद में रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ  से छुटकारा मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आप अपने जीवन साथी के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। व्यापार में प्रगति को देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। पिताजी से आप कुछ निवेश की योजनाओं पर बातचीत कर सकते हैं। भाइयों से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह  समाप्त होगी।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपकी किसी इच्छा की पूर्ति होने  के कारण आपके मन में शांति बनी रहेगी। आपको अपने किसी परिजन से कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है। आप रात्रि का समय अपने परिजनों के साथ हास्य विनोद में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको सुकून मिलेगा, लेकिन आपका कोई कानूनी कार्य आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, जिसमें आपको किसी को रिश्वत  देनी पड़ सकती है। यदि आपके ऊपर पहले कुछ कर्जा था, तो उसे उतारने में सफल रहेंगे।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा।  आपको व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद करने से अच्छा है कि आप अपने कामों की ओर ध्यान लगाएं। कार्यक्षेत्र में व्यवसाय में आज कुछ नहीं योजनाओं को लंच करेंगे, जिनमें  आप सारा दिन व्यस्त रहेंगे और पिताजी द्वारा आपको कोई कार्य सौपा जायेगा, जिसे आप समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे वह बाद मे आपके लिए परेशानी का कारण बनेंगा। आप कोई जमीन जायदाद से संबंधित सौदा करें, तो उसमें वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से  जाचं लें।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके  पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आप कुछ समय परिवार में छोटे बच्चों के साथ खेल कूद और मौज मस्ती में करते नजर आएंगे, जिसके कारण आप अपनी टेंशन को भी भूल जाएंगे। आपका कोई शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी  आपको मन मुताबिक  कार्य सौंप सकते हैं, लेकिन आस पड़ोस में  कोई वाद-विवाद की स्थिति में आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। यदि आपने  किसी वाहन की खरीदारी का मन बनाया है, तो उसमें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा।  आप अपने व्यापार के लिए नई-नई खोज करेंगे, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा।  परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह भी समाप्त होगी। घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी, लेकिन परिवार के किसी सदस्य को  बाहर नौकरी का ऑफर आ सकता है। यदि आप किसी सरकारी योजना मे निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो वह करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। पिताजी को  कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।
 
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप अपने किसी परिचय के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके लिए आपको कुछ धन देना होगा। कार्यक्षेत्र में यदि आप अपने जुनियर से काम निकलवाना चाहते है, तो आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा। घर में यदि कुछ समस्याएं चल रही थी, तो  वह वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझती दिख रही है, लेकिन जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनके ऊपर  काम का बोझ बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को  परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है। परिवार मे वरिष्ठ सदस्य आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां का बोझ डाल सकते हैं।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।  प्रेम जीवन जी रहे लोगों की यदि अपने साथी अथवा किसी निकटतम व्यक्ति से कोई बातचीत हो तो उसमें उन्हें अपने मन के अपने कुछ राज्यों को छुपा कर रखना होगा, नहीं तो लड़ाई झगड़ा हो सकता है। यदि आपने किसी भी मामले में जल्दबाजी में फैसला लिया,  तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ता है। दोस्तों के साथ आप अच्छा दिन व्यतीत करेंगे। माताजी को  कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे।  आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए भी प्रयासरत रहेंगे।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आप धार्मिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। आपकी  अपने साथियों के बीच की लोकप्रियता बढ़ेगी। आपका आज कोई निकटतम मित्र आपसे ईष्या करेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को यदि  किसी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़े, तो परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से करना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी मन में चल रही उलझनो को अपने पिताजी से बातचीत करके सुलझाना होगा, नहीं तो उनका पढ़ाई से ध्यान ध्यान हट जाएगा। सायंकाल के समय आप अपने घर  पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपका पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। यदि किसी से पैसे का लेनदेन करना पड़े, तो उसमें आपको सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि कोई आपके साथ धोखा कर सकता है।  राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को  अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो लोग उनकी बात का बुरा मान सकते हैं। सायंकाल से लेकर रात्रि तक अपनी इगो के कारण  जीवनसाथी से तनातनी हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दे, नही तो किसी दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा।  आपको नौकरी में तरक्की मिलने से परिवार के सदस्य आपके लिए किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आपको महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है।  सायंकाल के समय आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को  कोई सूचना सुनने को मिल सकती है।  ससुराल पक्ष से भी आज आपको कोई मदद प्राप्त होती दिख रही है। आपका अपना  आपके साथ धोखा कर सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा।  आप दूसरों के कामों में उनकी खूब मदद करेंगे, लेकिन उसमें आपको अपने कामों की ओर भी ध्यान देना होगा। आपका  कोई कानूनी मसला निपट सकता है, जिसमें आपको जीत मिलेगी। संतान पक्ष की  ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आपने पहले  कभी किसी को धन उधार दिया था, तो वह  उसे लौटा सकते हैं। जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी।नये कार्या मे निवेश करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा।  आप सुबह से ही किसी मांगलिक कार्य के आयोजन के कारण भाग दौड़ में लगे रहेंगे और  आपको कार्य क्षेत्र में भी उच्च अधिकारियों से शाबाशी मिलती दिख रही है।  आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आपको थकान का अनुभव होगा। छोटे बच्चों को  आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जो लोग किसी नए व्यवसाय को करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए  दिन बेहतर रहने वाला है। छोटे व्यापारियों को  किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें