Aquarius
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मेहनत भरा रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग आज अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों से तरक्की पा सकते हैं,लेकिन आपको आज कुछ अपरिचित लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है,नहीं तो वह आपसे कोई गलत काम करवा सकते हैं। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी आय-व्यय के लिए बजट बनाकर चले,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपको किसी से धन उधार लेना पड़े,तो बहुत ही सावधानी से लें,नहीं तो वह आपके साथ कोई धोखा कर सकता है। आपको लोगों के तर्क वितर्क में पड़ने से बचना होगा नहीं तो आप अपना ही समय व्यर्थ करेंगे।