फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 18 September: वृश्चिक,धनु और मकर राशि वालों के लिए खुशियों भरा दिन होगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 18 Sep 2022 07:22 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप अच्छा खासा धन व्यय कर सकते हैं,जो भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ भी लेकर आएगा। आज आपको कुछ घरेलू समस्याओं से निजात मिलेगी,क्योंकि वरिष्ठ सदस्य इसमें आपकी पूरी मदद करेंगे। आज आपकी आध्यात्मिक के प्रति रुचि बढ़ने से आप धार्मिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आप यदि किसी भूमि वाहन आदि के क्रय विक्रय की योजना बना रहे हैं,तो उसमें आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी भी आपकी मदद करेंगे,लेकिन फिर भी आपके काम समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। आज आप मानसिक तनाव के चलते कुछ परेशान रहेंगे,जिसके कारण आप परिवार के सदस्यों पर भी गुस्सा निकाल सकते हैं,लेकिन आपको ऐसा करने से बचना होगा।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उन्हें प्रमोशन अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिन पर चलकर आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको आज किसी काम को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है नहीं तो बाद में वह आपके लिए परेशानी बन सकता है,इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थी आज किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने वरिष्ठ सदस्यों व अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपका मनोबल और ऊंचा होगा। यदि आपको स्वास्थ्य से जुड़े कुछ समस्याएं चल रही थी,तो उनमें आज आपको काफी हद तक निजात मिलती दिख रही है। धन संबंधित मामले में आज दिन पहले से बेहतर रहेगा,क्योंकि आप अपने कुछ कर्ज भी आज उतारने में सफल रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में समस्या हो सकती है,जिसके लिए आप अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं। कार्यक्षेत्र में शत्रु आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे बचने के लिए आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके ही बाहर निकल पाएंगे, जो लोग शेयर बाजार,सट्टा बाजार अथवा प्रॉपर्टी आदि में निवेश करते हैं,तो उनके लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। संतान के किसी कार्य को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे और कार्यक्षेत्र में भी आज अत्यधिक काम होने के कारण आप व्यस्त रहेंगे। आपको आज कुछ नए लोगों से मुलाकात करने का मौका मिल सकता है,जो आपके लिए कोई अच्छी स्कीम लेकर आएंगे। व्यापार करने वाले लोग अपनी किसी योजना में बदलाव करके फिर से शुरू कर सकते हैं,जो उनको अच्छा भविष्य में अच्छा लाभ देगी।
 

8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आप आलस्य में रहने के कारण अपने किसी काम को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे,जिसके कारण आपका काम खराब हो सकता है। आपको अपनी सेहत में लापरवाही बरतने से बचना होगा। यदि आपको कोई समस्या है तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। जीवनसाथी की मदद से आप कोई निवेश करेंगे,जिससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आपको अपने भाइयों की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ मिलने से प्रसन्न रहेंगे।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर रहने वाला है। आपके ऊपर घर व बाहर दोनों जगह जिम्मेदारियां पड़ने से मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर दबदबा बना रहेगा। आप किसी भी कार्य को पूरी मेहनत से पूरा करेंगे और अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे थे,तो वह उसमें अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सफलता हासिल करेंगे। व्यापार में आज कोई बड़ा आर्डर मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे और आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा,जिससे वह बहुत अच्छा चलेगा। जीवनसाथी से आपकी खटपट रहने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं,जिसके कारण आप कुछ अच्छे काम कल पर टाल सकते हैं,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। आपको कार्यक्षेत्र में भी सकारात्मक रवैया अपनाना होगा,नहीं तो लोग किसी बात से परेशान रहेंगे।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई परेशानी आ रही है,तो वह सुलझ सकती है। यदि आपको स्थान परिवर्तन करना पड़े,तो अवश्य करें,क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है,लेकिन आपको आज कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्या आ सकती है,जिसमें आपको लापरवाही नहीं करनी है। व्यावसायिक मामले सुलझने से आप प्रसन्न रहेंगे और धन का लेनदेन सावधानी से करें। बेरोजगार व्यक्ति अपने मित्र की मदद से रोजगार पा सकते हैं।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामले में कुछ समस्या लेकर आ सकता है। आज कुछ समस्याएं आपका सिरदर्द बनेंगी। आपको आज कुछ धन भी उधार लेना पड़ सकता है। मन में आज किसी बेचैनी के कारण आप अपने किसी परिजन से कुछ गलत भी बोल सकते हैं। व्यापार में चल रही योजनाओं में आप कुछ फेरबदल कर सकते हैं,जिससे आपके पार्टनर को बुरा लग सकता है। आज आपको कोई निवेश बहुत ही सोच विचार करना होगा,नहीं तो बाद में आपको उसके लिए नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ असमंजस भरा रहेगा। आप आपकी कुछ योजनाओं पर विराम लगने से परेशान रहेंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा,नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है,इसलिए बिना मांगे किसी को सलाह ना दें और बहसबाजी में पड़ने से बचें। आपको किसी में निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि किसी परिजन की सेहत को लेकर आप चिंतित थे,तो उनमें आज सुधार हो सकता है। परिवार के सदस्यों में चल रहा लड़ाई झगड़ा समाप्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें