फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 17 August: मिथुन, कन्या और धनु राशि वालों को रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, पढ़ें राशिफल

Tue, 16 Aug 2022 11:59 PM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल: नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने साथी से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह उनका कोई बनता हुआ काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। यदि आपने किसी काम में लापरवाही की है,तो आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में आपको थोड़ी राहत मिलती दिख रही हैं। आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। घर परिवार में आपकी बात का मान रखा जाएगा,जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी। पिताजी आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं। संतान के विवाह में आ रही समस्या के लिए आप अपने परिजन से सलाह मशवरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप अपनी मीठी वाणी का प्रयोग करके कार्यक्षेत्र में वह सब कुछ पा सकते हैं,जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी,लेकिन आपको संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर जीवनसाथी से विचार अवश्य करना होगा। आपके परिवार के सदस्य आपके लिए किसी सरप्राइस पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने साथी से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह उनका कोई बनता हुआ काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। मित्रों की मदद से आपकी धन संबंधित समस्या सुलझेगी। आप अपने व्यस्त शेड्यूल में से कुछ समय परिवार के सदस्यों के लिए निकालेंगे और उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पिताजी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे व आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। धन से जुड़ी समस्या सुलझ सकती है,क्योंकि आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है,लेकिन भाई व बहनों से चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए ही सुलझाने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम रहेगा। आपको अपना यदि कोई पुराना रोग चल रहा था,तो उसके प्रति सतर्क रहना होगा नहीं तो वह कोई बड़ा रूप ले सकता है। नौकरी में आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे,जिसके बाद अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे,जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर प्रयास कर रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करके किसी से लड़ाई झगड़ा नहीं करना है।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा,लेकिन आपको किसी भी काम में तुरंत गुस्सा करने से बचना होगा,नहीं तो आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे अक्समात मिल सकता है,जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी। रुपए पैसे के लेनदेन की यदि कोई समस्या लंबे समय से आपको परेशान कर रही थी,तो वह आपके पिताजी की मदद से समाप्त होती दिख रही है। आपको कुछ समय संतान की समस्याओं को सुनने के लिए भी निकालना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आपको अपने पुराने किए गए निवेशों से फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपकी इनकम बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे व आर्थिक स्थिति मजबूत होगी,लेकिन आपको किसी से बातचीत करते समय कुछ भी ऐसे शब्द नहीं बोलने हैं,जो किसी को बुरा लगे। आप अपने घर के रखरखाव अथवा साज सज्जा की कुछ चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी को आप डिनर डेट पर लेकर जाएंगे,जिससे आप दोनों के बीच चल रही अनबन समाप्त होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा फायदा मिल सकता है।

8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है,लेकिन फिर भी आपको किसी से भी बातचीत करते समय उस तनाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है। विद्यार्थी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों अथवा सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से झड़प हो सकती है,जिसमें उन्हें समझदारी से काम लेना होगा। बिजनेस कर रहे लोग किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं,जो लोग घर रहकर कार्य करते हैं,उन्हें योग और व्यायाम अवश्य करना होगा।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को अपने अधिकारियों से शाबाशी मिलेगी व उनके करीब भी रहेंगे,लेकिन आपको किसी को भी सलाह देने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके लिए भारी पड़ सकती है। आप जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य के लिए धन संचय पर भी विचार कर सकते हैं। आपको अपने कुछ अनावश्यक खर्चों पर रोक लगानी होगी,नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संतान यदि आपसे कुछ फरमाइश करेगी,तो वह उसे समय रहते पूरी करेंगे।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से बिजनेस में तरक्की मिलती दिख रही है। धन लाभ के नए नए मार्ग खुलेंगे,लेकिन आप किसी की छोटी-छोटी बात पर परेशान हो जाएंगे। आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं,जिसे लेकर आप अपने ऊपर गर्व महसूस करेंगे। कारोबार कर रहे लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी,जो उनके लिए लाभदायक रहेगी। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी लेकर आ सकता है। आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाना होगा,नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं,उन्हें सावधान रहना होगा,नहीं तो आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। आपको अपने धन व कीमती सामानों की सुरक्षा करनी होगी,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आपके मन में नया जोश बना रहेगा जिसके कारण आप कहीं पर भी बिना सोचे समझे इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आपको किसी कानूनी मामले में सावधान रहना होगा,नहीं तो आप परेशानी में आ सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अधिकारियों द्वारा कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी,जिन्हें वह समय रहते पूरा करेंगे। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे,लेकिन मन में फिर भी डर बना रहेगा। आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश में लगे रहेंगे,जिनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको लोगों के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने काम पर ध्यान लगाएं।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके रिश्ते में एक नई ताजगी लेकर आएगा। ऑनलाइन व्यापार करने वाले लोगों को व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। बच्चों के साथ आप मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना होगा,नहीं तो परिवार के सदस्य आपकी इस आदत से नाराज हो सकते हैं। माता-पिता की सेवा में आप कुछ समय व्यतीत करेंगे,जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी से चल रही अनबन समाप्त होगी और कार्यक्षेत्र में भी आपको तरक्की मिलने के पूरे संकेत बनते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें