फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 16 August 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Tue, 16 Aug 2022 07:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके ग्रह बता रहे हैं कि अभी प्यार का नशा आपके सिर पर चढ़कर बोल रहा है। अपने रिश्ते को रहस्य न बना रहने दें बल्कि अपने परिवार को इसके बारे बताएं, सब कुछ आपके मुताबिक होगा। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए आशा, उत्साह और अवसरों को ले कर आया है। अपने साथी के साथ अपने विचारों को बांटे ताकि गलतफहमियों को दूर किया जा सके। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): पति/ पत्नी के रिश्ते में केवल प्यार ही नहीं बल्कि विश्वास और सम्मान की भी आवश्यकता होती है। अगर आप अपने जानू के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो यह समय आपकी लव लाइफ के लिए संघर्ष भरा हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके लिए यह समय सबसे बढ़िया हैं। आज आप खुद पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अब आप नए कार्यों को शुरू करना चाहते हैं लेकिन अभी समय उचित नहीं हैं इसलिए इन कार्यों को कुछ समय के लिए स्थगित कर दें।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): दुश्मन या विवाद आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं लेकिन आपकी लवलाइफ आपको निराश नहीं करेगी। प्यार के इन पलों से आपको ऐसा लगेगा जैसे आप सातवें आसमान पर हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):आज आपके लिए खुशियों भरा दिन है जहाँ आपके नए दोस्त बनेंगे और आपके प्रतिद्वंदी भी आपकी सहायता करेंगे। आपका स्वीटू और सब दोस्त आपकी मदद के लिए बिलकुल तैयार है। नए रिश्तों को लेकर आप उत्साहित है। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): यह समय आराम करने और मनोरंजन का है। अपने बच्चों को लेकर आप भावुक महसूस कर सकते हैं। प्रेम में रचनात्मकता आपको किसी अलग ही दुनिया में ले जाएगी और रोमांस व अंतरंग पल आपमें नयी ऊर्जा का संचार करेंगे। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  इस प्यार के खेल को पूरी तरह से व खुल कर जीएं। काफी समय से बचा हुआ काम आज आप पूरा कर लेंगे जिससे आपके सहकर्मी भी आपकी तारीफ करेंगे।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): माता या माता जैसी कोई स्त्री इस समय आपका मार्गदर्शन करेगी। दिल के मामलों को लेकर आप भावुक महसूस करेंगे, ऐसे में अपने पार्टनर से अपने दिल की बात शेयर करना न भूलें। रुपया, पैसा, सम्पति सम्बन्धी मुद्दे भी आपका ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): कुछ जाने पहचाने चहरे आपको परेशान कर सकते हे लेकिन आप खुद को संभालने में सक्षम हैं। अपने पार्टनर को खास महसूस कराने में कोई कसर न छोड़े, इसके लिए आप उसके लिए डिनर तैयार कर सकते है या कोई रोमांटिक फिल्म भी देखी जा सकती है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आप अपने जीवन से संतुष्ट हैं और अपने साथी के साथ इस चरण का आनंद उठा रहे हैं। मिलने वाले अवसरों को अपने हाथ से न जाने दें, खास कर जब बात रोमांस या अंतरंगता की हो। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप कुछ नया तलाश कर रहे हैं और आप भाग्यशाली हैं क्योंकि वो आपको अवश्य प्राप्त होगा। जीवन में कोई समस्या है तो उसे अकेले सुलझाने की जगह अपने प्रियतम के साथ हल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें