फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 16 October: वृषभ, मिथुन और मकर राशि वालों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा, धन लाभ के अच्छे मौके

Sun, 16 Oct 2022 07:25 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। सामाजिक कार्य मे काफी रूचि रखेंगे। आप अपनी किसी महत्वपूर्ण बात को गुप्त रखने का प्रयास तो करेंगे,लेकिन वह लोगों के सामने उजागर हो सकती है। आज आपको अपने किसी सगे संबंधी से कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपके किए गए प्रयास रंग लाएंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिले तो अवश्य जाए।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके आपके लिए मान सम्मान दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करनी होगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा,लेकिन आपको यदि किसी मित्र की मदद करनी पड़े,तो अवश्य करें। आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ वस्त्र और आभूषण लेकर आ सकते हैं। आपके शुभ कार्यों में सम्मिलित होने से आपकी साख और बढे़गी। विद्यार्थी अपने परिवार के में चल रहे तनाव के कारण शिक्षा पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए रहेगा। आपको किसी परिजन से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपकी रचनात्मक कार्य में रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ प्रयास तो करने होंगे और आप उसे करने में कामयाब रहेंगे। आप आज अपने काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से आज आपको किसी भी छोटी मोटी बात पर उलझनों से बचना होगा।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन कामकाज कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, उन्हें अपने काम में कोई भी बात अपने अधिकारियों के सामने रखकर ही करनी बेहतर रहेगी और आज किसी से धन उधार लेने से बचे, नहीं तो उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आज आप बजट बनाकर चलेगे, तो भविष्य के लिए कोई धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। आप न्यायिक मामलों में धैर्य बनाए रखेंगे, तो आपको इसका लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को  शिक्षा में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी, जिसके लिए वह अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। वरिष्ठ सदस्य भी आपका प्रत्येक कार्य में साथ देंगे और आपको विदेश की यात्रा पर भी जाने का मौका मिल सकता है। आपके मित्र यदि आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे,तो उसमें आपका साहस बढ़ाएंगे। आपको आज अपनी सोच अच्छी रखनी होगी। आपके आस पड़ोस में यदि आज कोई वाद विवाद हो,तो आपको उसमें चुप रहना होगा। करियर के दृष्टिकोण से आज दिन उत्तम रहने वाला है। यदि कुछ समस्या चल रही थी,तो उनसे आज आपको छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है। आप पैतृक संपत्ति को बनाए रखें और बिना सोचे समझे किसी से कोई बात बोलने से बचें। आपको आज किसी नए निवेश को करने से भी बचना होगा। यदि आपने किसी मित्र के साथ घूमने जाने के लिए हां की तो उसमें माता-पिता से सलाह मशवरा करके जाए,तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको आज कोई ऐसा काम सौंपा जाएगा,जिससे आप परेशान रहेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी,लेकिन गृहस्थ जीवन में आपकी तनातनी रहेगी।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है,उन्हें कोई ऐसा साथी मिलेगा,जिससे उनकी खूब पटेगी और उनका बिजनेस भी अच्छा चलेगा,लेकिन यदि आपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखी,तभी आप यह लाभ उठा पाएंगे। आपको साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने में सावधानी बरतनी होगी। आपकी आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। माता पिता की सेवा में भी आप कुछ समय लगाएंगे,जिससे आपकी छवि और निखरेगी। परिवार में आज आपको किसी बात में गोपनीयता रखनी होगी।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत में कमजोरी के कारण कुछ परेशानी भरा रहेगा और स्वभाव भी चिढ़चिढ़ा रहेगा। आपको किसी विवाद या बहसबाजी में पड़ने से बचने बेहतर रहेगा। आपने यदि बिना सोचे समझें किसी काम के लिए हां किया,तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। आज आपको खानपान की आदतों में बदलाव लाना होगा। यदि आपको कार्यक्षेत्र में किसी की कोई बात बुरी लगे,तो उसे तुरंत बताना होगा,नहीं तो वह दोबारा ऐसा फिर कर सकता है।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। आप अपनी सूझबूझ से सभी कामों को पूरा करेंगे और कार्यक्षेत्र में अच्छी उपलब्धि हासिल करेंगे। आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आप यदि किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में कंफ्यूज हो,तो उसके लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं। आपकी किसी भूमि,वाहन व मकान को खरीदने की इच्छा आज पूरी होगी और आपके मित्रों के साथ घनिष्ठ संबंध रहेंगे।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप किसी प्रिय वस्तु की खरीदारी को करने में व्यस्त रहेंगे,लेकिन आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चा आपके लिए परेशानी लेकर आ सकते हैं,जिन पर आपको अंकुश लगाना होगा। आज कोई आपके साथ ठगी भी कर सकता है,इसलिए अपने धन संबंधित किसी भी बात को लोगो के सामने उजागर करने से बचे। आप अपनी मेहनत और लगन से किसी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। कामकाज कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। 

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज के दिन आपको किसी महत्वपूर्ण निर्णय को बहुत ही सावधानी से लेना होगा और कार्यक्षेत्र में आज आप अपने लक्ष्य पर फोकस रखेंगे तो ही आप काम समय पर पूरा कर पाएंगे। आपका इधर उधर की बातों में ध्यान लगाना काम लटका सकता है। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके किसी मुश्किल काम में हाथ डालने से बचें। आज आप लोगों की बात पर पूरा महत्व देंगे। आप अपने संस्कारों को पूरा महत्व देंगे,जो युवा कार्य की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं,उन्हें कोई अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा,लेकिन आपको आज कुछ निजी मामलों में गोपनीयता बनाए रखनी होगी। यदि वह सबके सामने उजागर किए,तो आपकी पोल खुल सकती है। किसी कानूनी मामले को अपने हाथ में ना लें,नहीं तो वह आपके लिए कोई नई समस्या लेकर आ सकता है। जल्दबाजी में किसी काम को करना आपके लिए नुकसान दे सकता है। आपकी किसी नए वाहन की खरीदने की इच्छा पूरी होगी,जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें