फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 16 June : मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा बेहतर, अधूरे काम होंगे पूरे, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 16 Jun 2022 12:02 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal : मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई नए पद की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आप दूसरों की मदद करने के चक्कर में अपने कार्यों की ओर ध्यान नहीं देंगे,जो आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। आपको किसी कठिन समस्या के लिए भी किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ेगी। बड़ों से सलाह लेना अच्छा रहता है। किसी अपने से थोड़े समय के लिए आपको दूर जाना पड़ सकता है। आप अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यदि किसी नए कार्य में हाथ आजमाएंगे,तो उसमें भी आपके लिए दिन बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत करेंगे। आप कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत और लगन से जुट जाएंगे तभी आपको लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में जीत मिलती दिख रही है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा है,तो उसमें आपको किसी की सहायता लेनी होगी,तभी उसमें आप सफलता हासिल कर सकेंगे। दोस्तों के साथ आप कहीं घूमने फिरने की योजना बनाएंगे,जिसमें आपको पिताजी से परमिशन लेकर जाना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से बातचीत करते समय आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको अपने किसी भी जरूरी निर्णय को बहुत ही सावधानी से लेना होगा। परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज हो सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों की और संतान की रुचि बढ़ी देख आपका मन प्रसन्न होगा। आप किसी सरकारी योजना में भी धन का निवेश कर सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको जीवनसाथी की बातों को सुनना और समझना होगा, लेकिन साझेदारी में चल रहा व्यवसाय आपके लिए कोई परेशानी बन सकता है,क्योंकि आपका अपने पार्टनर से लड़ाई झगड़ा हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज कई काम एक साथ आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है,जिसके कारण आप परेशान रहेंगे,लेकिन आपको धैर्य रखकर यह सोचना होगा कि किसे पहले करें और किससे बाद में। किसी के सहयोग से आपका कोई काम बन सकता है। परिवार में किसी मंगल कार्य पर चर्चा हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और आपके बीच प्रेम और गहरा होगा,लेकिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है और आप किसी परिजन के घर दावत पर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आपके वाद विवाद से जुड़े सभी मसले सुलझ जाएंगे। नए काम में माता-पिता से सलाह मशवरा करेंगे,तो उसका आगे चलकर आपको लाभ अवश्य मिलेगा। बिजनेस के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। संतान के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी,तो वह समाप्त होगी। आपको कानूनी कार्यों को बहुत ही सावधानी से करना होगा,तभी आप उनका लाभ उठा पाएंगे और प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है,तो वह मिलवा सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपके ऊपर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं,लेकिन जो लोग बिजनेस कर रहे हैं,उन्हें जोखिम उठाने से बचना होगा,नहीं तो उनका धन डूब सकता है। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति जैसी शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने घर और बाहर दोनों ही जगह के सभी पुराने  लटके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। विद्यार्थियों को यदि शिक्षा में कुछ परेशानियां आ रही थी,तो वह अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आपकी कुछ पुरानी देनदारी  हैं,तो आप उन्हें चुकाने में सफल रहेंगे। आप कुछ जरूरी सामान की शॉपिंग के लिए भी जा सकते हैं। आपके मन में कुछ नए नए विचार आएंगे,जिन्हे आपको लोगों से शेयर नहीं करना है,नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। जीवनसाथी के लिए आप कोई नया व्यवसाय करने की सोच सकते हैं,जिसे आपको साझेदारी में बिल्कुल नहीं कराना है। आपको अपनी जेब का ख्याल रखते हुए ही शान और शौकत की चीजों की खरीदारी करना बेहतर रहेगा।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपको किसी भी विदेश में रह रहे परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है। यदि आपका कोई पुराना दोस्त आपके सामने आये,तो आपको उससे पुरानी बातों पर विचार विमर्श नहीं करना है,लेकिन आपको व्यवसाय में किसी अपने जूनियर को उधार देने से बचना होगा,नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन को सेविंग के रूप में बचाना होगा,जो लोग पुरानी नौकरी छोड़कर दूसरी में जाना चाहते हैं,उन्हें कोई बेहतर अवसर आ सकता है।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में उनको कुछ नए अधिकार सौपे जा सकते हैं,जो लोग क्रिएटिविटी का कार्य करते हैं उन्हें उनके काम के प्रति शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आज आपका अपना कोई परिचित आपको कोई सलाह दें,तो आपको उनकी बात सुननी अवश्य होगी,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकता है। आपको परिवार में माता-पिता से बहसबाजी में नहीं उलझना है,नहीं तो आपको परेशानी होगी। छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा। जिससे उन्हे काफी सारी समस्याओं का हल मिलेगा।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपके अंदर एक नई ऊर्जा विराजमान रहेगी,जिसके कारण आप सभी कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी से मिलने जा सकते हैं। ऑफिस में आपके प्रमोशन की बात सुनने को मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा,लेकिन आपको अपनी भावनाओं को लोगों के सामने व्यक्त नहीं करना है,नहीं तो वह उनका फायदा उठा सकते हैं। आज आपकी दिल की दिल की बात जुबान पर आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए छुटपुट लाभ दिलाने वाला रहेगा,इसलिए आपको किसी भी लाभ के अवसर को गंवाना नहीं है। कोई भी आपको यदि किसी निवेश संबंधी योजना को समझाएं,तो उसकी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। यदि आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बना रहे हैं,तो उसमें उसके सभी पहलुओं को स्वाधीनता से जाचना बेहतर रहेगा। आपके पिछले अनुभव आपके काम आएंगे,जिनसे आप लाभ आसानी से कमा पाएंगे। नौकरी की शुरुआत कर रहे लोगों को छोटी या बड़ी बात को नहीं सोचना है और जमकर मेहनत करनी है।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आप मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे,इसलिए आप किसी भी आलोचक की आलोचना की ओर ध्यान ही नहीं देंगे,लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने कामों की ओर ध्यान लगाना होगा। विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी और सफलता उनके कदम चूमेगी। आपके मान सम्मान में आज बढ़ोतरी होगी और सामाजिक क्षेत्रों में मेलजोल बढ़ाने में भी आप कामयाब रहेंगे। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बताएंगे,जिससे लोगों के बीच जो दूरी आ गई थी वह भी समाप्त होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें