फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope 15 November : वृषभ, कर्क और कन्या राशि के लोगों को धन लाभ के संकेत, नौकरी में मिलेंगे अच्छे मौके

Tue, 15 Nov 2022 07:23 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal- आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र में किसी भी तर्क वितर्क में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो आपके शत्रु आपकी इस कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Weekly Horoscope (14 से 20 नवंबर): 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है यह सप्ताह ?
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र में किसी भी तर्क वितर्क में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो आपके शत्रु आपकी इस कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं। आप अपने कुछ निजी रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी आज किसी नये वाहन अथवा मकान को खरीदने में रुचि बढ़ सकती है। आपको वरिष्ठ सदस्यों से किसी पारिवारिक मामले में सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। घर में कुछ करीबियों से आपकी अच्छी बातचीत होगी,लेकिन नौकरी मे यदि आपके ऊपर कोई आरोप लगे तो उसमें आपको अपनी सच्चाई लोगों को बतानी होगी,नहीं तो आपको गलत समझा जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई महत्वपूर्ण सूचना लेकर आएगा। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। ससुराल पक्ष से रिश्तो में चल रही अनबन समाप्त होगी और मजबूती आएगी। आपको छोटो की किसी गलती को माफ करके बड़प्पन दिखाना होगा। आप नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूर रहें,नहीं तो उनका असर आपके ऊपर पड़ सकता है। व्यवसाय के किसी काम के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। करियर को लेकर यदि कुछ समस्याएं आ रही थी,तो उनका समाधान आपको अपने पिताजी की मदद से मिल सकता है। भाई बहनों से आप कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और घर परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा और आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आपको कुछ लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें,तभी आप लोगों को खुश रख पाएंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग भविष्य के लिए धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अन्य क्षेत्रों में सफलता मिलती दिख रही है,लेकिन जीवनसाथी की बातों को आज आपको समझना होगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच से अधिकारियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। रचनात्मक कार्य में सुधार होने से आपका मनोबल और बढ़ेगा। आप वाणी की मधुरता को बनाए रखें,जिससे आपके कुछ नये मित्र भी बन सकते हैं। आपको किसी भी सामाजिक कार्य की पहल करने की आदत का लाभ मिलेगा,जिससे आप सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरी में कार्यरत लोग अपने किसी साथी के कारण परेशान रहेंगे,क्योंकि वह उनके बनते कामों में रोड़ा अटका ने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपको किसी धन संबंधित मामले में उधार लेने से बचना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके कुछ विरोधी आपकी आदत को लेकर परेशान रहेंगे। आप नकाबपोश लोगों से सावधान रहें,आपको व्यवसाय मे सम्मान मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी सरकारी काम में नीति व नियमों का पूरा ध्यान रखें,नहीं तो समस्या हो सकती है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में जा सकते हैं। आपको किसी बात पर क्रोध करने से बचना होगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपकी आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने परिजनों का सहयोग व सानिध्य मिलने से आपकी कोई बड़ी समस्या हल हो सकती हैं। करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे,तो आज उसमें तेजी आएगी। व्यवसाय में आपकी कुछ योजनाएं सफल होंगी। आपको संतान संबन्धित किसी समस्या को जीवनसाथी से बातचीत के जरिए सुलझाना होगा,नहीं तो समस्या आ सकती है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आपकी आय में वृद्धि होने से आप अपने कुछ कर्ज से काफी हद तक मुक्ति पा सकेंगे।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। आप अपनी पद व प्रतिष्ठा के बढ़ने से प्रसन्न रहेंगे। आपको घर परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना होगा,नहीं तो लोग आपकी बातों से नाराज हो सकते हैं। मामा पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों से प्रमोशन पा सकते हैं। आपकी राजनीतिक कार्य में रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपको कोई नया पद भी मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं।
 

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने व्यापार के बड़े लक्ष्य को पकड़ कर रखेंगे,तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे। विधार्थियो के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपके कुछ कानूनी मामले आपके लिए समस्या बन सकते हैं,लेकिन आपको उन्हें किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करके सुलझाना होगा। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं,जिसमें आप अपने माता-पिता से पूछ कर जाए,तो बेहतर रहेगा। विदेशों से बिजनेस कर रहे लोग कोई खुशखबरी पा सकते हैं।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा और स्वास्थ्य में यदि कोई गिरावट आ रही हैं,तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अक्समात किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप अपनी सूझबूझ से कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। आपको किसी परिजन से बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। आपको आज अपने किसी विरोधी से सावधान रहने की आवश्यकता है,नहीं तो वह आपको कोई नई समस्या खड़ी कर सकते है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। आपकी अपने मित्रों से घनिष्ठा बढ़ेगी। आप किसी बात को लेकर बड़प्पन दिखाए,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको भूमि व भवन के मामले में अपने भाइयों से सलाह मशवरा करके ही आगे बढ़ना होगा। आपको किसी परिजन की बात बुरी लग सकती है,जिसके बाद आप कुछ नहीं बोल पाएंगे। किसी पारिवारिक मामले में आप विनम्रता बनाए रखें। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी,तो वह बातचीत के जरिए समाप्त होगी। यदि पहले किसी को धन उधार दिया था,तो आज वह आपको वापस मिल सकता है।
 

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज आप यदि किसी से धन का कोई लेन-देन करें,तो उसमें अपनी बातें स्पष्ट रखें,नहीं तो लोगों से तोल मोल कर बोलें। आपके कुछ कानूनी मामले सुधरेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कुछ शत्रुओं से सावधान रहना होगा,नहीं तो परेशान कर सकते हैं। आप अपने घर परिवार में खर्चे बढ़ने के कारण बजट पर पूरा ध्यान देंगे। आप अपनी दिनचर्या में कुछ अन्य चीजों को शामिल कर सकते हैं,जिसमे आप व्यस्त रहेंगे। आप अपने किसी विपक्षी से किसी बात पर उलझ सकते हैं। आपको सामाजिक कार्यों में सेवा करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कुछ अच्छी योजनाओं में निवेश करने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में जीत मिल सकती है। कौशल से जुड़े लोग अच्छा नाम कमाएंगे। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी,जिनसे आपको सावधान रहना होगा। अपने पिताजी की सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें,नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मागंलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप पुराना कर्ज काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। संतान आपकी दी गई जिम्मेदारियों पर खरी उतरेगी,जिससे आपका विश्वास और गहरा होगा। कामकाज ढूंढ रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें