फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 14 July : इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, होगा धनलाभ और अधूरे काम होंगे पूरे

Thu, 14 Jul 2022 12:05 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको काफी संघर्षों के बाद सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने बढ़ते हुए कर्जों से भी काफी हद तक मुक्ति मिलेगी,जिसके कारण आप चैन की सांस लेंगे। यदि आप किसी पार्टटाइम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं,तो उसके लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। आपको आलस्य को दूर भगाकर आगे बढ़ना होगा और अपने कुछ रुके हुए कार्य को भी पूरा करना होगा। पिताजी को अक्समात कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है,जिसके लिए आप भागदौड़ में लगे रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नए वाहन की खरीदारी का मौका मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के लिए सरप्राइस पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपके पराक्रम व पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से चल रही अनबन भी समाप्त होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है,तो वह मिलवा सकते हैं। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो वह गलत कामों की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको व्यवसाय में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा,तभी आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे,क्योंकि आपको कोई ऐसा काम मिल सकता है,जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप काफी सारी समस्याओं से बाहर निकलेंगे,लेकिन आपको अपने खान-पान के प्रति सचेत रहना होगा,नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आप संतान के भविष्य से संबंधित कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी की उम्मीदों पर आप खरा उतरेंगे,लेकिन आपके माता-पिता के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। लंबे समय बाद आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिलने आ सकता है। यदि आपने पहले से कुछ राज छिपाकर रखे थे,तो वह परिवार के सदस्यों के सामने उजागर हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों व सीनियर से बात करनी होगी
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपको लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है,नहीं तो आपका धन फंस सकता है। आपके द्वारा किए गए कार्यों का आज विरोध होगा, लेकिन परिवार में चल रही समस्याएं एक नया रूप लेंगी,जिसके कारण वरिष्ठ सदस्यों में भी लड़ाई झगड़ा हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य को यदि बाहर से कोई नौकरी का ऑफर आए,तो आपको उन्हें रोकना नहीं है वरना प्रोत्साहित करना होगा। आपको किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा,नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। भागदौड़ और परिश्रम के बाद ही आपको लाभ मिलेगा,लेकिन कुछ मानसिक परेशानियों के चलते आपका मन भी दुखी रहेगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे और अपने कुछ अधूरे कार्य को निपटाने में लगे रहेंगे। आपकी अपने किसी प्रियजन से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। संतान द्वारा आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में चल रही कलह भी समाप्त होगी।

8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे,जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपको अपने मन में किसी के प्रति भी ईर्ष्या नहीं रखनी है। व्यापार में आपके कई अनुभव आज काम आएंगे और आपको किसी व्यावसायिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आपको दोस्तों से बातचीत करते समय पुरानी बातों की चर्चा करने से बचना होगा। नहीं तो फिर से कोई बाद विवाद पनप सकता है।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा,जिसके कारण आपको एक के बाद एक शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे। आप कार्यक्षेत्र की कुछ रुकी हुई योजनाओं को भी शुरू कर सकते हैं। आपको यदि अपने मित्रों के कारण कुछ तनाव था,तो वह भी समाप्त होगा,लेकिन आपको किसी सरकारी योजना में निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोग अपनी किसी महिला मित्र के सहयोग से तरक्की पा सकते हैं। आपको अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके स्वास्थ्य में कुछ समस्या लेकर आएगा,इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी और आपके एक के बाद एक मामले सुलझ जाएंगे। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा भी पूरी होगी। भाई व बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा,लेकिन माताजी को आप अपने मन की कुछ समस्याओं को बता सकते हैं,जिनके कारण वह परेशान रहेंगे। आपकी किसी महान व्यक्ति से मुलाकात  होगी जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोग अपने कार्य से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आएगा। आपको आज किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा,जिसमें आपने यदि धैर्य बनाकर रखा,तो आप उसे आसानी से बाहर निकल पाएंगे। संतान पक्ष के करियर को लेकर यदि आप चिंता में थे,तो आज उन्हें कोई अच्छी और पक्की नौकरी प्राप्त हो सकती है,जिसके कारण आपकी वह चिंता भी समाप्त होगी। कुछ मानसिक उलझनों के कारण आपको सिरदर्द की समस्या बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप किसी बात पर बेवजह उलझ सकते हैं।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको संतान की संगति को लेकर कुछ समस्या होगी,जिसके कारण आप उन पर नजर रख सकते हैं। आपको किसी मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। नौकरी में कार्यरत लोग आज किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए समय निकाल पाने में असमर्थ रहेंगे और आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को भी काफी हद तक निपटा पाएंगे। आपकी कोई पिछली की हुई गलती आपकी परेशानी का कारण बनेगी।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज के दिन कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके तेज को देखकर परास्त रहेंगे। अधिकारियों पर आज आपकी बातों का असर होगा। आपकी तरक्की के मार्ग में अकारण ही कुछ व्यवधान आएंगे,लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे। आपकी कुछ व्यावसायिक योजनाओं को आज बल मिलेगा। परिवार में आप कुछ समय अकेले में सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे। भाई व बहनों के साथ चल रहा विरोध समाप्त होगा। आपको आज अपने घर में निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें