फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 13 Jul 2022 04:08 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन बहुत रोमांस भरा है। अपने पार्टनर के साथ मधुर वाद-संवाद करें। वह भी वैसी ही प्रतिक्रिया जाहिर करेगा। दूर तक आए अपने रिश्ते की तारीफ करें।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अकेले लोग आज दूसरे लोगों से मिलने के नए जरियों का पता लगाएंगे। आप ऑन लाइन का विकल्प भी चुन सकते हैं। यह आपके लिए अच्छा साबित होगा, पर अपने बारे में विवरण देते वक्त सावधानी बरतें। अपनी व्यक्तिगत सूचना एवं फोन नंबर देने से पहले सावधानी से वहां तक पहुंचे।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आप यह अनुभव करेंगे कि पार्टनर के साथ बिताया गया समय कितना महत्व रखता है। आपसी प्यार को गहरा बनाने के लिए खुलकर ईमानदारी के साथ पेश आएं। एक दूसरे को आप ये जताएं कि वे आपके लिए कितनी अहमियत रखते हैं। इससे आने वाले समय में आपको अच्छा परिणाम मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप किसी नये रिश्ते में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। आपको हैरत होगी कि आपके पार्टनर ने किस तरह अपना प्यार आपके सामने इजहार कर दिया। इस प्रस्ताव को गंभीरता से आप सोच सकते हैं। यह रिश्ता आपकी जिंदगी के लिए सफल हो सकता है। सकारात्मक प्रतिक्रिया दें।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो आपसे छिप-छिप कर प्यार करता है। आज सुबह-सुबह आप उसके लिए तैयार रहें। वह व्यक्ति भले ही आपके सपने का प्यार ना हो, पर वह आपका दिन खुशनुमा बनाएगा। आप भी आज अपने आपको आकर्षित पाएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज पिछले कुछ समय से चली आ रही चिन्ताओं से छुटकारा मिलेगा। आप सुकून से अपने अतीत व भविष्य के बारे में सोच सकेंगे। अपने ऊपर अधिक दबाव डालने की आवश्यकता नहीं है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज अपने संबंध में दरार डालने वाले व्यक्ति से सावधान रहें। किसी भी विषय को बाहरी दखल के बिना निपटाएं। बाहरी दखल केवल आपकी समस्या को बढ़ाएगी। साथी से साफ बात करें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):आज का दिन आपकी खुशियों से भरपूर दिन होगा। आप अपने साथी के साथ अकेले में समय बिताकर अपनी बोरियत को दूर करेंगे। उन मूल्यवान पलों को अपनी यादों में समेटने का प्रयास करें, जिन्हें जिंदगी भर याद रख सकें।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): यदि आप संबंध में हैं तो कुछ समय से आपको रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है। अपने साथी से गलतफहमी के चलते संबंध खराब हो गए हैं। कुछ क्षेत्रों में ध्यान देने की जरूरत है व आपस में बातचीत से पहले आत्मचिन्तन करें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): रोमांस की दुनिया में आज आपको ऐसे व्यक्ति से बचना चाहिए, जो आपको लगे कि आपका पैर जबरन खींच रहा है। यह परी की कहानियों में तो अच्छा लगता है, पर यथार्थ में आपको जमीन पर गिरा सकता है। इसलिए सावधान रहें और आज किसी नए रोमांस की शुरुआत करने से परहेज करें।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज प्रेम के क्षेत्र में आपको उतनी सफलता न मिलेगी, जितनी आप उम्मीद कर रहे थे। अपने परिवार व दोस्तों के साथ समय बिताइए। घबराइये मत कठिन समय समाप्त होने ही वाला है।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। आज आप देखेंगे कि आपके प्रयासों से मतभेद कम हो रहे हैं तथा आपसी प्रेम अपनी चरम सीमा पर है। आपसी रिश्तों में सुधार आयेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें