फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today : मेष, वृषभ और धनु राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी, कुंभ और मीन वालों को होगा धन लाभ

Sun, 13 Nov 2022 07:31 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Weekly Horoscope (14 से 20 नवंबर): 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है यह सप्ताह ?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बात का पूरा मान रखेंगे और उनके आदर सत्कार में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। आपको किसी पिछली की गई गलती से कुछ सबक लेना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या आ सकती है। आपके अंदर एनर्जी रहने के कारण आप अपने साथ-साथ दूसरों के कामों पर भी ध्यान लगाएंगे,जो बाद में आपके लिए परेशानी बन सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने का आपको मौका मिलेगा और राजनीति में कार्यरत लोग कोई अच्छा पद पा सकते हैं।


विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप धन-धान्य से भरपूर रहने के कारण खुले हाथ से खर्चा करेंगे और परिवार के सदस्यों के लिए कुछ कपड़े व आभूषण भी लेकर आ सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप मौज मस्ती करते नजर आएंगे और आपको अपने रक्त संबंधी रिश्तों में बहुत ही तोलमोल कर बोलना होगा,नहीं तो वहां लोगों को आपकी बात बुरी लग सकती है,जो लोग किसी नए व्यवसाय की योजना बना रहे हैं,तो उनकी वह इच्छा आज पूरी होगी,लेकिन आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की साख चारों ओर फैलेगी और उन्हें एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपने आसपास के लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपकी आज कुछ आध्यात्मिक विषयों में पूरी रुचि दिखानी होगी और आपके किए गए प्रयासों में आपको पूरी सफलता मिलेगी। घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोग आज परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको अपने धन को बहुत ही सोच समझकर खर्च करना होगा। आज किसी भी दिखावे में ना आए और आप अपने जो मित्र के रूप में शत्रु हैं,उनसे सावधान रहें नहीं तो आपके साथ कोई ठगी कर सकता है। आप अपने आपसी रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें,नहीं तो समस्या आ सकती है। यदि कुछ जिम्मेदारियां आपके ऊपर आयी हैं,तो आपको उन्हे बखूबी निभाना होगा,तभी आप लोगों की आंखों का तारा बन पाएंगे और संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको अपने अंदर सकारात्मक सोच को बनाए रखना होगा। यदि आपने कोई निर्णय किसी के बहकावे में आकर लिया तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपको बड़ों का पूरा साथ मिलेगा और किसी काम को समय पर आसानी से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में आप सावधान रहें। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आप किसी नए काम की शुरुआत बिना सोचे समझे कर सकते हैं। आपको किसी कार्य को करने से पहले अपने साथी से चल रही समस्याओं पर बातचीत करनी होगी। बहन के विवाह में कोई बाधा रही थी,तो वह भी आज समाप्त होगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी पद व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में सावधानी से काम लेना होगा,नहीं तो संतान आपकी किसी बात पर नाराज हो सकती है। आपको अपने किसी परिवार के सदस्य के विवाह की चिंता सता रही थी,तो आज विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से वह चिंता समाप्त होगी और आप कुछ रिलैक्स महसूस करेंगे। आपकी किसी नौकरी को बदलने की इच्छा पूरी हो तो सकती है,लेकिन अभी पुरानी में ही आप टिके रहें,तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। विद्यार्थी अपने गुरुजनों से किसी बात को लेकर उलझ सकते हैं।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज किसी काम को पूरा करने के लिए आपका विश्वास अडिग रहेगा और आप अपने खर्चों की एक सूची बनाएं,तो यही आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप बिना सोचे समझें किसी नए निवेश में हाथ नहीं डाल सकते हैं जिससे आपको बाद में समस्या होगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में यदि पहले से कुछ गिरावट चल रही थी,तो  उनके कष्ट बढ़ सकते हैं जिसके बाद आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। आपका कोई मित्र आपकी सेहत को लेकर आपसे बातचीत कर सकता है। अध्ययन व अध्यात्म के कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिससे आपके कुछ नये मित्र भी बनेंगे और आपको कुछ नए नेताओं से मिलने का मौका भी अवश्य मिलेगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको सेहत के प्रति समझौता नहीं करना है। यदि आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाएं,तो वहां भी आपको अत्यधिक तले भुने भोजन करने से बचना होगा,जो आपके लिए कोई नुकसानदायक हो सकता हैं। आज आप अपनी वाणी के कारण मुसीबत में आ सकते हैं,क्योंकि कार्यक्षेत्र में आप अपने किसी अधिकारी से ज्यादा बोल सकते हैं,जो आपके लिए समस्या लेकर आएगा और यदि आपने किसी काम में लापरवाही दिखाई,तो बाद में आपको इसके लिए समस्या हो सकती है। आप कार्यक्षेत्र से जुड़े कुछ निर्णय बहुत ही सूझबूझ से लेकर लोगों को आश्चर्यचकित कर सकते हैं।
 

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत करेंगे,तो जीवन में सरसता बनी रहेगी और आपकी सूझबूझ से लिया गया कोई निर्णय आपके लिए खुशी लेकर आ सकता है। स्थायित्व को बल मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आप खान पान में लापरवाही न बरतें। इसीलिए योग व व्यायाम पर पूरा जोर दें और उन्हें अवश्य करें,तभी आप अपने शरीर को स्वस्थ्य रख पाएंगे। बिजनेस की योजना बना रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत व लगन से किसी कार्य को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको आज नौकरी में यदि अधिकारी कोई जिम्मेदारी सौंपे,तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और खर्चो पर आप अंकुश लगाए रखें,तभी आप भविष्य के लिए कुछ सेविंग करने में कामयाब रहेंगे और यदि आपने पहले से किसी से धन उधार लिया था,तो वह भी आपसे वापस मांग सकता है,जिसके बाद आप काफी हद तक रिलैक्स महसूस करेंगे,लेकिन आपकी कुछ जिम्मेदारियां आज आपके लिए कोई नई समस्या लेकर आ सकती हैं फिर भी आप उन्हें बखूबी निभाएंगे।
 

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आप आर्थिक मामलों में सजग रहेंगे,क्योंकि आपके कुछ धन संबंधित मामले आपके लिए नई समस्या लेकर आ सकते हैं और आपका ध्यान अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको आज कोई काम सहजता से करना होगा,तभी वह समय पर पूरा हो पाएगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को प्रमोशन मिल सकता है,जिसके बाद वह एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आप अपने मनोबल को ऊंचा करके अपनी सोच में कुछ बदलाव लाएंगे,जिससे संतान भी आपकी बातों से प्रसन्न रहेगी।
 
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि दिलाने वाला रहेगा। लेकिन आप अपने घर में चल रहे वाद-विवाद को आप परेशान रहेंगे,जो आपके किसी करीबी की मदद से समाप्त हो सकता है,जिससे परिजनों के बीच नजदीकियां आएगी। आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किसी वस्तु के लिए जिद कर सकते हैं और वह आपको अवश्य लाकर देंगे। आज आप वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं,नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है,क्योंकि वह अच्छा लाभ कमा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें